रिहाना ने झिंगाट पर डांस के बाद अब किया ये कारनामा
ग्लोबल स्टार रिहाना कुछ महीनों पहले भारत आई थीं। उन्होंने अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री- वेडिंग फंक्शन में परफॉर्म किया था। इवेंट से रिहाना के कई सारे वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे, जिसमें वो फिल देसी अंदाज में मस्ती करते हुए नजर आई थीं। एक वीडियो में रिहाना, जाह्नवी कपूर के साथ झिंगाट का हुक स्टेप करते भी दिखी थीं। वहीं, अब एक बार फिर रिहाना का भारत के लिए प्यार देखने को मिल रहा है।रिहाना ने इस बार ऐसा कुछ किया है, जिसे ज्यादातर इंडियन सेलिब्रिटिज करने से झिझकते हैं। सिंगर ने दुनियाभर के डिजाइनर्स को छोड़ भारतीय डिजाइनर्स की ज्वेलरी पहने हुए नजर आईं।
रिहाना हाल ही में लॉस एंजिल्स में अपने मेकअप और हेयर केयर ब्रांड फेंटी के एक इवेंट में पहुंची थीं। जहां सिंगर के कपड़ों से ज्यादा उनकी जूलरी ने ध्यान खींचा। रिहाना इवेंट में रूबी और हीरों से जड़े दो हार पहने हुए नजर आईं और बला की खूबसूरत लगीं। अब सोशल मीडिया पर रिहाना अपने इन रूबी हार को लेकर लगातार चर्चा बटोर रही हैं।
किन भारतीय डिजाइनर्स की पहनी ज्वेलरी
रिहाना ने इवेंट के लिए रूबी कलर का स्टाइलिश आउटफिट चुना। इसके साथ उन्होंने मैचिंग ज्वैलरी कैरी की। रिहाना ने गले में दो खूबसूरत हार पहने, जिन्हें भारत के दो टॉप डिजाइनर्स ने तैयार किया। उन्होंने एक रूबी चोकर और दूसरा रूबी नेकलेस कैरी किया। रिहाना की ये ज्वैलरी मनीष मल्होत्रा और सब्यसाची मुखर्जी के कलेक्शन से थी। बॉलीवुड के ज्यादातर सेलेब्स इन दोनों डिजाइनर्स के फैन हैं, लेकिन ऐसा कम ही होता जब रिहाना जैसी अंतर्राष्ट्रीय कलाकार ने भारतीय डिजाइनर्स की ज्वेलरी पहनी हो।

'द केरल स्टोरी' के निर्देशक की आगामी फिल्म ‘चरक’ का टीजर रिलीज, अंधविश्वास पर सवाल उठाती है कहानी
दुल्हन बनीं पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर? कथित बॉयफ्रेंड के साथ किया डांस; जानें वायरल वीडियो की सच्चाई
IND vs PAK: पाकिस्तान के कोच माइक हेसन ने इस भारतीय खिलाड़ी को जमकर सराहा, बोले- उसने हमसे मैच छीन लिया
महाशिवरात्रि के दिन पुजारी की निर्मम हत्या, धारदार हथियार से चलती बाइक पर किया हमला
प्रियांक खड़गे का राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप
'किंग' के लिए अभिषेक बच्चन ने अपनाया नया लुक, क्या खलनायक की भूमिका में नजर आएंगे अभिनेता
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में अगले 7 दिन मौसम स्थिर, दिन में हल्की गर्मी और सुबह धुंध के आसार
सशक्त ऐप से बिलासपुर पुलिस की बड़ी सफलता, 10 दिन में 29 चोरी के वाहन बरामद
रोहित शेट्टी के घर गोलीबारी मामले में बड़ा एक्शन, क्राइम ब्रांच ने राजस्थान से छह आरोपियों को किया गिरफ्तार
सुकमा-बीजापुर सीमा पर सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई... ट्रैक्टर समेत IED को किया बरामद