अफजाल अंसारी का महाकुंभ पर विवादित बयान, पुलिस ने दर्ज किया केस"
गाजीपुर: सांसद अफजाल अंसारी पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने के मामले में शादियाबाद थाने में एफआईआर दर्ज हुआ है। इस मामले में देवप्रकाश सिंह ने शादियाबाद थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी है। उन्होंने अफजाल अंसारी के महाकुंभ को लेकर 12 फरवरी को दिए बयान को जनमानस को धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला बताया है। उन्होंने इस बाबत लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की अपील की है।प्रार्थी देव प्रकाश सिंह की तहरीर के अनुसार वह बिरनो थाना क्षेत्र के ग्राम बद्धपुर के रहने वाले है। उन्हें सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो क्लिप के माध्यम से जानकारी हुई कि 12 फरवरी को समय करीब लगभग 7 बजे शाम को शादियाबाद चौराहे पर गुरु रविदास जी महाराज जनसेवा संस्थान ट्रस्ट शादियाबाद के तत्वाधान में अमर शहीद जगपति राम थाना चौराहा शादियाबाद पर श्री सन्त शिरोमणि गुरु रविदास जी का जन्म उत्सव मनाया जा रहा था।
जिसमें कई अतिथिगण आमन्त्रित किये गये थे। जिनमें सांसद अफजाल अंसारी मुख्य अतिथि के रूप में आमन्त्रित थे। उन्होंने अपने वक्तव्य के दौरान महाकुम्भ को लेकर अमर्यादित टिप्पणी करते हुए कहा कि "श्रद्धा के इस पर्व पर मान्यता है कि संगम तट पर नहा कर व्यक्ति पवित्र हो जायेगा। पाप धुल जायेगा। अगर पाप धुल जायेगा तो मतलब आगे बैकुण्ठ जाने का रास्ता खुल जायेगा। जो आलम दिख रहा है, उससे लग रहा है कि नरक में तो कोई बचेगा ही नहीं। नरक में कोई बचेगा नहीं, और उधर हाउस फुल हो जायेगा"। शिकायकर्ता के अनुसार सांसद की ओर से अपने पद की गरिमा के खिलाफ जाते हुए उनकी इस टिप्पणी से सनातन हिन्दू धर्म की धार्मिक भावनाएं आहत हुई है।
शिकायत करने वाले की तहरीर के अनुसार अनुसार सांसद ने इसके पूर्व भी सनातन हिन्दू धर्म के साधू सन्तो के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी की थी। एक बार सांसद की ओर से कुंभ को लेकर की गयी अमर्यादित टिप्पणी से सनातन हिन्दू धर्म को मानने वाले लोगो की धार्मिक भावनाएं आहत हुई है।फिलहाल शादियाबाद पुलिस ने तहरीर के आधार पर बीएनएस 299 और 253(2) के तहत एफआईआर दर्ज किया है।एफआईआर 13 फरवरी को दर्ज की गई है। बताते चले कि 12 फरवरी को शादियाबाद चौराहे पर गुरू रविदास महाराज जी जनसेवा संस्थान ट्रस्ट शादियाबाद के तत्वावधान में संत रविदास का जन्मोत्सव मनाया जा रहा था।इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद अफजाल अंसारी थे।

सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिये लगातार हो रहे हैं सड़क सुरक्षा प्रबंधन कोर्स
समृद्ध, सुखद और सम्पन्न मध्यप्रदेश के सपने को पूरा करेगा बजट 2026-27 : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
किसान कल्याण वर्ष में पशुपालन और दूध उत्पादन से बढ़ाएंगे किसानों की आय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
नई दिल्ली में डॉ. बी. आर. अम्बेडकर महाविद्यालय का भव्य वार्षिक उत्सव
मध्यप्रदेश का ₹438317 लाख करोड़ का ऐतिहासिक बजट
‘मैं राहुलवादी नहीं’, मणिशंकर अय्यर का बड़ा बयान
‘भारत-यूरोप के विश्वास का सेतु’, लीगल गेटवे ऑफिस पर जयशंकर
पाकिस्तान सुपर-8 में पहुंचा, नामीबिया को 102 रन से हराया; उस्मान तारिक को चार विकेट
होली से पहले राहत की फुहारें, लेकिन ठंडक भी रहेगी कायम
पाकिस्तान टीम में सबकुछ ठीक नहीं? क्या कोच हेसन और आगा में हुई कहासुनी; गुस्से में फेंकी बोतल