कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान बने दादा, घर आई नन्ही परी
भोपाल। केंद्रीय कृषि मंत्री और मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ‘दादा’ बन गए हैं. दिल्ली स्थित एम्स अस्पताल में उनके बेटे कार्तिकेय की पत्नी अमानत ने बेटी को जन्म दिया है. पोती के आने पर चौहान परिवार में खुशी का माहौल है. सोशल मीडिया लोगों के बधाई देने का सिलसिला जारी है।
शिवराज सिंह चौहान ने खुशी जाहिर की
कार्तिकेय और अमानत के घर बेटी के जन्म पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खुशी जाहिर की है. उन्होंने सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट करके लिखा कि हमारे घर आज लाडली लक्ष्मी आई है. कार्तिकेय पिता बन गए. अमानत मां. कोकिला अब दादी जी हैं और मैं दादा. कुणाल और ऋद्धि चाचा और चाची. अनुपम जी नाना, रुचिता जी नानी और आर्यन मामा. उन्होंने आगे लिखा कि 2025 में हमारे घर दो बेटियां आई अमानत और ऋद्धि. 2026 में फिर बेटी इला का शुभ आगमन हुआ. स्वागतम लक्ष्मी, साधना शिवराज।
पोती के कान में सुनाया ‘गायत्री मंत्र’
जब डॉक्टर्स नवजात बेटी को बाहर लेकर आए तो परिवार में गजब का उत्साह देखने को मिला. पूरा माहौल आध्यात्मिक रहा. केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान लगातार गायत्री मंत्र का जाप करते रहे. जब उन्होंने पोती को गोद में लिया तो उसके कान में गायत्री मंत्र सुनाया।
2025 में अमानत-कार्तिकेय की शादी हुई थी
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बड़े बेटे कार्तिकेय सिंह की शादी अमानत बंसल के साथ मार्च 2025 में हुई थी. अमानत राजस्थान के उदयपुर की रहने वाली हैं और देश के प्रमुख उद्योगपति की बेटी है. दोनों शादी जोधपुर स्थित उम्मेद भवन पैलेस में हुई थी. अमानत स्टार्टअप कंपनी कोडी की संस्थापक भी रह चुकी हैं.उनकी मां रुचिता बंसल भी बिजनेस से जुड़ी हैं. इजहार नाम की एक संस्था चलाती हैं. अमानत के पिता अनुपम बंसल लिबर्टी शूज के कार्यकारी निदेशक हैं।

वन विभाग की बड़ी उपलब्धि : बारनवापारा का रामपुर ग्रासलैंड फिर हुआ काले हिरणों से आबाद
सर्वाधिक परिवारो को रोजगार, सर्वाधिक मानव दिवस का रोजगार सहित सर्वाधिक दिव्यांगजनों को रोजगार देने के मामले में कबीरधाम प्रदेश में प्रथम स्थान पर
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्टेट हैंगर परिसर स्थित हनुमान मंदिर में किया नमन
मंत्री रह चुके और विधायक शामिल, मध्य प्रदेश बीजेपी ने घोषित किए नए प्रदेश प्रवक्ता
धर्म नगरी वाराणसी में महान शासक विक्रमादित्य के जीवन चरित्र मंचन तैयारी पूर्ण
महिला फुटबॉल में छत्तीसगढ़ का शानदार प्रदर्शन, झारखंड को हराकर जीता स्वर्ण पदक
ककनार घाटी के नीचे थमा लाल आतंक का शोर, अब गूंजती है बस की हॉर्न
किशोरी की मौत: पालतू कुत्ते के खरोंच को नजरअंदाज करने पर रेबीज से हताहत
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने छोला क्षेत्र में खेड़ापति हनुमान जन्मोत्सव पर की पूजा-अर्चना
मुख्यमंत्री डॉ. यादव उज्जैन में ‘महाकाल: द मास्टर ऑफ टाइम’ अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का करेंगे शुभारंभ