अक्षरा सिंह को मिली जान से मारने की धमकी, एक्ट्रेस ने दर्ज करवाई शिकायत
सलमान खान और शाह रुख खान के बाद भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह को धमकी मिली है। अक्षरा को बिग बॉस ओटीटी 1 के हिंदी वर्जन में भी देखा गया था। वहीं भोजपुरी सिनेमा में भी उनका बहुत नाम है। हाल ही में एक्ट्रेस को एक धमकी भरा फोन आया है।
अक्षरा को मिली जान से मारने की धमकी
एक्ट्रेस से 50 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई है जिसे पूरा ना करने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। बताया जा रहा है कि उनके मोबाइल पर 11 नवंबर की रात दो अलग-अलग नंबर से कॉल आया था। एक 12:20 बजे और दूसरा 12:21 बजे यानी एक मिनट के अंतराल पर।
दानापुर थाने में दर्ज हुई एफआईआर
इस धमकी के जवाब में अक्षरा ने पटना में एफआईआर दर्ज कराई है और जिम्मेदार व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। धमकी देने वाले ने कहा है कि अगर ये पैसे उसे 2 दिन में नहीं दिए गए तो वह उन्हें जान से मार देगा। शख्स ने कॉल पर पैसे मांगने के साथ-साथ गाली-गलौच भी की थी। एक्ट्रेस ने एक करीबी को भेजकर लिखित में एप्लीकेशन है और मामला दर्ज करवाया है।
थाना प्रभारी प्रशांत कुमार भारद्वाज ने मनी कंट्रोल के हवाले से पुष्टि की कि अक्षरा सिंह ने रंगदारी और हत्या की धमकी को लेकर शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने कहा,"स्थिति की जांच की जा रही है। कॉल करने वाले की जल्द ही पहचान कर ली जाएगी। अपराधी की पहचान करने और उसे पकड़ने के प्रयास जारी हैं।"
एक्टिंग के अलावा सिंगिंग में भी कमाया नाम
रवि किशन के साथ 'सत्यमेव जयते' से डेब्यू करने वाली अक्षरा सिंह भोजपुरी सिनेमा की जानी मानी एक्ट्रेस हैं। इसके अलावा उन्होंने 'सत्या', 'तबादला' और 'मां तुझे सलाम' जैसी फिल्मों में भी काम किया है। एक्टिंग के अलावा अक्षरा को उनकी सिंगिंग के लिए भी जाना जाता है। उन्होंने 'बिग बॉस' जैसे लोकप्रिय रियलिटी शो में भी हिस्सा लिया था। उनका हालिया गाना 'मेरे दुबले पिया' काफी हिट हुआ था, इसे यूट्यूब पर 2 मिलियन से अधिक बार देखा गया है।

सुरक्षा को नई ताकत: मेरठ में तैयार होगा देश का पहला ड्रोन रनवे
एमपी के मुख्यमंत्री मोहन यादव के हेलीकॉप्टर में तकनीकी गड़बड़ी, पायलट की सूझबूझ से सुरक्षित लैंडिंग
किसानों के लिए बड़ी पहल: हर खेत को मिलेगा अपना ‘आधार’, रिकॉर्ड होगा पूरी तरह डिजिटल
उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में उमड़ा जनसैलाब, लाखों भक्तों ने किए बाबा महाकाल के दर्शन
घाटी में सख्ती बढ़ी: सुरक्षा एजेंसियों का बड़ा एक्शन, वांछित आतंकियों के पोस्टर जारी
एमपी के अशोकनगर में दुखद घटना, पूर्व MLA जजपाल जज्जी के भांजे ने की आत्महत्या
ISRO का निसार उपग्रह करेगा किसानों की बड़ी मदद… मिलेगी मिट्टी की नमी की सटीक जानकारी
चांदी के नंदी पर बिराजे शिव, मोहन यादव ने खींचा रथ, शिवराज भी पहुंचे बड़वाले मंदिर