अमेरिका ने अंडरवॉटर ड्रोन को निशाना बना हूती पर किए हमले
वाशिंगटन। पिछले कुछ दिनों से लाल सागर में तनाव बढ़ रहा है, इसी बीच अमेरिका ने यमन के हूती नियंत्रित इलाकों में पांच हमले कर दिए हैं। इसकी जानकारी देते हुए यूएस सेंट्रल कमांड ने कहा है, कि तीन मोबाइल एंटी शिप क्रूज मिसाइलों, एक मानव रहित सतही जहाज और एक मानव रहित जलीय जहाज को निशाना बनाते हुए हमला किया गया है।
ब्रिटिश सेना के यूनाइटेड किंगडम मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस सेंटर के हवाले से बताया जा रहा है कि हूती के हमले में क्षतिग्रस्त जहाज ने विस्फोट के बाद भी अपने आप को बनाए रखने की सूचना दी है। बताया गया है कि जहाज पर सवार चालक दल सुरक्षित हैं। वहीं निजी सुरक्षा फर्म एंब्रे के हवाले से बताया गया, कि ब्रिटिश-पंजीकृत, लेबनानी-संचालित मालवाहक जहाज संयुक्त अरब अमीरात में खोरफक्कन से बुल्गारिया के लिए जा रहा था। यह जहाज क्या लेकर जा रहा था, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। वहीं दूसरी तरफ हमले के तुरंत बाद ही हूती ने ऐसा कोई दावा भी नहीं किया है कि हमला उसी के द्वारा किया गया है। गौरतलब है कि गाजा पट्टी में हमास और इजराइल के बीच शुरु हुए नवंबर के बाद युद्ध के कारण लाल सागर और आसपास के जल क्षेत्र में लगातार हमले हो रहे हैं और पानी में जहाजों को निशाना बनाया जा रहा है। जहाज़ों पर हो रहे लगातार हमलों से एशिया, मध्यपूर्व और यूरोप के बीच व्यापार के प्रमुख मार्ग में नौवहन खतरे में आ गया है।

आईएचजीएफ फेयर 2026 में छत्तीसगढ़ी शिल्प की गूंज, कोंडागांव के कलाकारों ने बिखेरा हुनर का जादू
जल जीवन मिशन से मांगामार में अब हर घर जल
बारनवापारा अभयारण्य : जहां हर कदम पर है प्रकृति का रोमांच
उज्जैन से जावरा ग्रीनफील्ड एक्सेस कंट्रोल्ड परियोजना स्थानीय क्षेत्र के समग्र विकास की बनेगी नई पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जायका टीम ने किया एमपी ट्रांसको की ट्रांसमिशन लाइन एवं सब स्टेशन का बारीकी से निरीक्षण
रेलवे-सड़क सहित अन्य अधोसंरचनात्मक कार्यों की नियमित समीक्षा होगी
पारिस्थितिकी तंत्र में सहयोगी पशु पक्षियों के संरक्षण के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री डॉ यादव
MPL सिंधिया कप: भोपाल लेपर्ड्स की कमान फिर मोहम्मद अरशद खान के हाथ
न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) के ऊपर ₹600 प्रति क्विंटल बोनस की घोषणा