अमेरिकन बुली डॉग्स होता है ज्यादा खतरनाक कुत्ता
सैन फ्रांसिस्को । आज हम ऐसे कुत्ते के बारे में बताएंगे, जो साक्षात यमराज का ही अवतार है। कुत्ते की ये नस्ल ऐसी खतरनाक है कि अगर काट ले तो इंसान की मजबूत हड्डियों को भी चूर-चूर कर देता है। अपनी कद-काठी के मशहूर ये डॉग्स खूंखारपने में पिटबुल के भी बाप होते हैं। आप इसके खतरनाक होने का अंदाज़ा इस बात से ही लगा सकते हैं कि कुछ देशों में सरकारें कुत्तों की नस्ल को बैन कर चुकी हैं। हालांकि खतरों से खेलने का शौक रखने वाले लोग आज भी इसे पालने के लिए परेशान हैं।आमतौर पर पिटबुल की तरह ही दिखने वाले अमेरिकन बुली डॉग्स को लेकर लोग कनफ्यूज़ हो जाते हैं। हालांकि ये कुत्ता क्रॉस ब्रीडिंग का नतीजा है। कहा जाता है कम से कम 5 अलग-अलग नस्ल के कुत्तों की क्रॉस ब्रीडिंग के बाद इन कुत्तों की उत्पत्ति हुई। ये मूल रूप से एक शिकारी कुत्ता है और इनकी सीखने की क्षमता बहुत ज्यादा है। अगर इन्हें सही ट्रेनिंग न मिले, तो ये शेर जितने ही खतरनाक होते हैं। इनके काटने से त्वचा और मांस फट सकता है और हड्डियों को ये चूरा बना सकते हैं। इनके हमले का शिकार होने के बाद आदमी पहले की तरह ठीक नहीं हो सकता है।इस ब्रीड के कुत्तों का गुस्सा बहुत खतरनाक होता है। कई बार ये अपने मालिक या फिर केयरटेकर की ही जान के दुश्मन बन बैठते हैं।
अमेरिकन बुली डॉग्स 4 तरह के होते हैं – स्टैंडर्ड, पॉकेट, एक्सएल और क्लासिक। इसमें सबसे ज्यादा खतरनाक एक्सएल साइज़ के कुत्ते होते हैं, जो 19 से 23 इंच के होते हैं। क्लासिक डॉग्स का भी साइज़ इतना ही होता है। सबसे छोटे पॉकेट साइज़ के बुली डॉग्स होते हैं, जो सिर्फ 13 से 16 इंच के होते हैं। बता दें कि आजकल बहुत से लोग ऐसे हैं, जिन्हें घर में डॉग्स को पालने का खासा शौक है। तरह-तरह की नस्ल के डॉग्स आपको लोगों के घर में मिल जाएंगे, जो अपनी पसंद और ज़रूरत के हिसाब से वे रखते हैं। जिन्हें घर की रखवाली के लिए कुत्ते चाहिए, वे ज़रा खतरनाक नस्ल ही चुनते हैं लेकिन जो सिर्फ कंपनी के लिए इन्हें रखते हैं, वो सॉफ्ट नस्लों को पसंद करते हैं।

टीम इंडिया की लुटिया डूबो कर ही मानेंगे गौतम गंभीर! हार के सबसे बड़े कसूरवार, प्लानिंग की चूक या जिद का खेल?
विधानसभा में सरकार घिरी, छात्रावास हादसे और योजना पर तीखी बहस
चार साल बाद वेस्टइंडीज-जिम्बाब्वे होंगे आमने-सामने, भारत की नजर भी इस मुकाबले पर रहेगी
जबलपुर में राकेश सिंह का बयान: बजट से प्रदेश को मिलेगी नई रफ्तार
रिटायर सैन्य अधिकारियों पर किताब लिखने की कोई पाबंदी नहीं: रक्षा मंत्री का स्पष्टीकरण
पावरप्ले में 'पावर' गायब!: टीम इंडिया की ओपनिंग जोड़ी क्यों हो रही फेल? पांच मैचों में सिर्फ 34 रन की साझेदारी
शीर्ष क्रम फेल...उपकप्तान अक्षर को बाहर कर सुंदर को जगह!: इन सात वजहों से हारा भारत, टीम मैनेजमेंट सवालों में
34 साइबर ठग अरेस्ट, 45 फरार
T20 WC: हार के झटके के बाद क्या लिया जाएगा बड़ा फैसला, टीम इंडिया से बाहर होंगे फेल बल्लेबाज? कोच ने दिए संकेत
सुपर-8 के पहले मैच में हार से बिगड़ा भारत का गणित: नेट रन रेट बना नई टेंशन! सेमीफाइनल के लिए पूरा समीकरण समझिए