शादी की खबरों के बीच सोनाक्षी सिन्हा ने शेयर किया पहला पोस्ट
'हीरामंडी' में अपने किरदार के लिए खूब सारी तारीफें बटोरने के बाद अब सोनाक्षी सिन्हा अपनी पर्सनल लाइफ के लिए सुर्खियों का हिस्सा बनी हुई हैं. ऐसी कई खबरें वायरल हो रही हैं कि सोनाक्षी सिन्हा 23 जून को रूमर्ड बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल से शादी करने जा रही हैं. शादी की खबरों पर सोनाक्षी सिन्हा का अभी तक कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है, लेकिन इन्हीं सब के बीच एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर दिया है.
शादी की खबरों के बीच सोनाक्षी का पोस्ट वायरल
सोनाक्षी सिन्हा ने 13 जून की शाम अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट के स्टोरी सेक्शन में एक वीडियो री-शेयर किया था. वीडियो में 'हीरामंडी' सीरीज की एक इंटरव्यू देती नजर आ रही हैं. इंटरव्यू में सोनाक्षी सिन्हा की तारीफों के पुल बांधती दिखाई दे रही हैं. मिताक्षरा की तारीफों का जवाब सोनाक्षी सिन्हा ने उनकी वीडियो को री-शेयर करके एक कैप्शन के साथ दिया है. सोनाक्षी ने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा- 'तुम ट्रीट हो' और साथ ही तीन रेड हार्ट इमोजी लगाकर एक्ट्रेस ने मिताक्षरा को टैग किया है.
सोनाक्षी सिन्हा की शादी की खबरों पर शत्रुघ्न का रिएक्शन
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी की खबरों सोशल मीडिया पर जोर-शोर से चल रही हैं. इन्हीं खबरों पर सोनाक्षी सिन्हा के पिता और दिग्गज एक्टर-राजनेता शत्रुघ्न सिन्हाका रिएक्शन सामने आ चुका है. शत्रुघ्न सिन्हा ने हाल ही में बात की है, जहां दिग्गज एक्टर ने कहा- 'मैं ना तो उनकी शादी की खबर की पुष्टि कर रहा हूं और ना ही खंडन. समय ही बताएगा, उन्हें हमेशा मेरा आशीर्वाद मिलेगा.'
शत्रुघ्न ने साथ ही कहा- 'सोनाक्षी मेरी आंखों का तारा है, वो मेरी इकलौती बेटी है और मेरे बहुत करीब है. मैं एक प्राउड फादर हूं, क्योंकि पिछले कुछ सालों में वह एक एक्ट्रेस के तौर पर भी उभरी है...' शत्रुघ्न ने सोनाक्षी की शादी पर आगे कहा- 'अगर मेरी बेटी शादी कर रही है, तो मैं उसे अपना आशीर्वाद दूंगा और उसके फैसले और पसंद को सपोर्ट करूंगा. सोनाक्षी को अपना साथी चुनने का अधिकार है और मैं उसकी शादी के दिन सबसे खुश पिता बनूंगा.'

'द केरल स्टोरी' के निर्देशक की आगामी फिल्म ‘चरक’ का टीजर रिलीज, अंधविश्वास पर सवाल उठाती है कहानी
दुल्हन बनीं पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर? कथित बॉयफ्रेंड के साथ किया डांस; जानें वायरल वीडियो की सच्चाई
महाशिवरात्रि के दिन पुजारी की निर्मम हत्या, धारदार हथियार से चलती बाइक पर किया हमला
प्रियांक खड़गे का राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप
'किंग' के लिए अभिषेक बच्चन ने अपनाया नया लुक, क्या खलनायक की भूमिका में नजर आएंगे अभिनेता
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में अगले 7 दिन मौसम स्थिर, दिन में हल्की गर्मी और सुबह धुंध के आसार
सशक्त ऐप से बिलासपुर पुलिस की बड़ी सफलता, 10 दिन में 29 चोरी के वाहन बरामद
रोहित शेट्टी के घर गोलीबारी मामले में बड़ा एक्शन, क्राइम ब्रांच ने राजस्थान से छह आरोपियों को किया गिरफ्तार
सुकमा-बीजापुर सीमा पर सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई... ट्रैक्टर समेत IED को किया बरामद
दिल्ली पुलिस का मजेदार पोस्ट, पाकिस्तान की हार पर लिया तंज