आगरा में हत्या के बाद फैला डर का माहौल
ताजनगरी आगरा के ताजगंज थाना के शिल्पग्राम क्षेत्र में हुए हत्याकांड को अब साम्प्रदायिक रंग देने की कोशिश की जा रही है. बता दें कि कथित तौर पर इस हत्याकांड की जिम्मेदारी गौरक्षा दल ने ली है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जो इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया गया है. इस वीडियो में पहलगाम में 26 की मौत का बदला 2600 से लेने का दावा किया गया है. हालांकि पुलिस ने इस सभी दावों को खारिज कर दिया है औऱ मामले की जांच में जुटी हुई है.
वायरल वीडियो में दो युवक दिखाई दे रहे हैं. युवकों की कमर में खतरनाक हथियार भी लगे हैं. इन्होंने आगे भी कत्ल करने का किया दावा किया है. इधर मामले में पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है. आगरा पुलिस का कहना है कि अभी इनकी पुष्टि नहीं हुई है, फिलहाल जांच चल रही है पुष्टि होने के बाद आधिकारिक बयान जारी किया जाएगा.
रेस्टोरेंट संचालक के भाई की गोली मारकर हत्या
दरअसल आगरा में रेस्टोरेंट संचालक के भाई की गोली मारकर हत्या की घटना से जोड़कर एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में दो युवक हत्या की जिम्मेदारी का दावा कर रहे. वह खुद को क्षत्रिय गौरक्षा दल का बता रहे हैं. बताया जा रहा है कि इस वायरल वीडियो में युवक कह रहे हैं कि वह पहलगाम में हुए 26 लोगों की मौत का बदला 2600 से लेंगे.
पुलिस ने दावों को किया खारिज
हालांकि वीडियो वायरल के बाद आगरा पुलिस ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि माइक्रोब्लॉगिंग साइट्स द्वारा झूठी खबर फैलाई जा रही है. घटना में मौजूद अन्य लोगों ने ऐसी कोई बात नहीं बताई, जिसमें नाम पूछकर गोली मारने की बात हो. पुलिस ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि भ्रामक और गैर जिम्मेदाराना पोस्ट करने से बचें.
आगरा कमिश्नरेट पुलिस अलर्ट
वहीं वीडियो वायरल होने के बाद आगरा कमिश्नरेट पुलिस अलर्ट मोड पर है. बता दें कि बुधवार रात रेस्टोरेंट बंद करते समय हमलावर बाइक से पहुंचे थे. जिसके बाद नाम पूछते ही गोली मारने की बात सामने आई थी. इसमें दो युवकों को मारी गई थी, जिससे 1 की मौत हो गई और दूसरा घायल हो गया था. फिलहाल पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी है.

“न जमीन का हक, न शिक्षा में बराबरी” — हेमंत सोरेन का BJP पर हमला
बंगाल चुनाव में CRPF कमांडेंट का निलंबन वापस
मध्यप्रदेश भाजपा में सह-मीडिया प्रभारी पवन दुबे की नियुक्ति से कार्यकर्ताओं में उत्साह
शशि थरूर और मनीष तिवारी को मिला कांग्रेसी नेता का साथ
Tamil Nadu Elections 2026: BJP की पहली लिस्ट जारी, 27 उम्मीदवार घोषित, अन्नामलाई बाहर
बिलासपुर में हाई कोर्ट के वकील से 3 करोड़ की ऑनलाइन ठगी
केरल में पीएम मोदी का तीखा हमला: ‘अब गांधी वाली कांग्रेस खत्म
रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, पटरी पर लौटी 14 ट्रेनें
अमेरिकी सांसदों का MATCH एक्ट पेश, चीन की सेमीकंडक्टर पहुंच पर रोक