एल्विश यादव को बेल मिलने पर अंजलि अरोड़ा ने कही ये बात
स्नेक वेनम केस में बुरी तरह फंसे एल्विश यादव को बेल मिल गई है। इतने दिनों तक कंट्रोवर्सी का शिकार हुए यूट्यूबर को लेकर आई इस खबर ने उनकी फैमिली और फैंस को राहत की सांस दी है। वह 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए थे, लेकिन अब उन्हें बेल मिल गई है। एल्विश को बेल मिलने पर सोशल मीडिया पर फैंस ने सेलिब्रेट किया।
अनुराग डोभाल ने एल्विश यादव की बेल पर खुशी जाहिर की थी। मुनव्वर फारुकी ने भी उनकी बेल पर खुशी जताई थी। कॉमेडियन ने कहा कि मैं जानता हूं कि पेरेंट्स को कैसा लगता है। मैं एल्विश के लिए खुश हूं। वहीं, अब 'लॉक अप' कंटेस्टेंट अंजलि अरोड़ा ने भी इस पर रिएक्ट किया है।
अंजलि अरोड़ा ने कही ये बात
'कच्चा बादाम' गर्ल अंजलि अरोड़ा ने एल्विश को बेल मिलने पर कमेंट किया है। उन्होंने ट्वीट किया, 'हांजी फिर जीत सच्चाई की ही हुई न?' एक्ट्रेस और सोशल मीडिया सेंसेशन के इस ट्वीट पर कई तरह के कमेंट्स आए हैं। किसी ने उनके फेवर में बात करते हुए एल्विश के सपोर्ट में बात कही है, तो किसी ने इसी बहाने अंजलि अरोड़ा को ट्रोल करने का मौका नहीं छोड़ा।
इसके पहले अंजलि ने ट्वीट किया था, 'रिलैक्स गायज टीआरपी के लिए कुछ भी बोलना पड़ता है।' ये ट्वीट उन्होंने एल्विश के खिलाफ बात करने वालों को लेकर किया था। इससे पहले एक इंटरव्यू में अंजलि ने कहा था कि उन्हें नहीं लगता कि एल्विश ऐसा कुछ कर सकता है। पता नहीं वह कैसे इस चीज में फंस गया।

ISRO का निसार उपग्रह करेगा किसानों की बड़ी मदद… मिलेगी मिट्टी की नमी की सटीक जानकारी
CG News: 5वीं-8वीं की केंद्रीकृत परीक्षा में छात्रों को नहीं किया जाएगा फेल, मुख्य परीक्षा में असफलता मिलने पर मिलेगा पूरक परीक्षा का मौका
रफ्तार का कहर: रायपुर में ट्रक की चपेट में आने से श्रमिक की मौत, उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार
आध्यात्मिक मूल्यों एवं संस्कारों की पाठशाला है अघोर गुरु पीठ बनोरा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
मजबूत समाज के निर्माण से ही समृद्ध और सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
रायपुर को शहरी बाढ़ के खतरे से सुरक्षित करने की दिशा में सांसद बृजमोहन अग्रवाल की बड़ी पहल
छत्तीसगढ़ भाजपा की बड़ी बैठक कल,नई टीम के गठन के बाद पहली अहम बैठक
700 सपनों पर ‘फर्जी हस्ताक्षर’ की मार: बोर्ड परीक्षा से पहले बड़ा शिक्षा घोटाला उजागर