बेनेली भारत में लांच करने जा रही है टोर्नेडो 400 स्पोर्ट्स बाइक
नई दिल्ली । वाहन कंपनी बेनेली भारत में अपनी नई स्पोर्ट्स बाइक टोर्नेडो 400 लांच करने जा रही है। कंपनी ने इस बाइक को नवंबर 2023 में लाने का वादा किया था। लॉन्च के बाद ये बाइक बजाज डोमिनार और टीवीएस अपाचे 390 आरआर जैसी बाइक्स को टक्कर देगी। बताया जा रहा है कि इस बाइक की कीमत करीब 3 से 4 लाख रुपये के आस-पास हो सकती है। अपकमिंग बेनेली टोर्नेडो 400 में 399सीसी का लिक्विड-कूल्ड वाला डीओएचसी, 8-वॉल्व, पैरेलल-ट्विन इंजन दिया जा सकता है, जो 46.6एचपी की अधिकतम पावर और 37एनएम का पीक टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम होगा। इस इंजन को स्लिपर क्लच के साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा जा सकता है। मिली जानकारी के अनुसार, यह बाइक 200 किलोमीटर प्रति घंटे की टॉप स्पीड से चलने में सक्षम होगी। अपकमिंग बाइक में टियर ड्रॉप आकर का फ्यूल टैंक, डे टाइम रनिंग लाइट्स (DRL) के साथ एक अंडाकार एलईडी हेडलाइट, बड़े हैंडलबार, फ्रंट फेंडर और रिब्ड-पैटर्न की आरामदेह सीट मिल रही है।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (15 फ़रवरी 2026)
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
पहाड़ से जंगल तक पक्के घर: छिंदवाड़ा प्रधानमंत्री की गुड लिस्ट में टॉप