भोपाल पुलिस की सक्रियता से पार्किंग विवाद को सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश नाकाम
भोपाल : राजधानी के कमला नगर पुलिस थाना क्षेत्र के कल्पना नगर में पार्किंग के विवाद में दो पक्षों के बीच तनातनी हो गई. इस दौरान एक पक्ष ने अड़ीबाजी कर दूसरे पक्ष से रुपये ऐंठने की कोशिश की. पुलिस के पास मारपीट और अड़ीबाजी की शिकायत पहुंची. इसी दौरान एक पक्ष ने मामले को सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने सख्ती दिखाकर मामले को संभाल लिया.
पार्किंग के दौरान अड़ीबाजी और मारपीट
मामला 15 जनवरी की रात का है. कल्पना नगर निवासी विजय ने पुलिस को दी शिकायत में बताया "वह टूर एंड ट्रैवल्स का काम करता है. घटना के समय वह इंद्रपुरी स्थित अपने किराए के मकान के सामने गाड़ी पार्क कर रहा था, तभी वहां एक ऑटो आकर रुका. ऑटो चालक और उसमें सवार तीन अन्य लोग उससे जबरन गाड़ी हटाने को कहने लगे." आरोप है कि उससे पैसों की मांग की गई. इनकार किया तो आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी.
रात में रहवासियों में फैली दहशत
रात के दौरान पार्किंग विवाद के दौरान मारपीट की घटना से रहवासियों में दहशत फैल गई. रहवासियों ने पुलिस से मांग की है कि ऐसे असामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए, जो शांति भंग करने का प्रयास करते हैं. इसके अलावा पुलिस को रात्रिकालीन गश्त भी तेज करनी चाहिए.
पीड़ित की शिकायत पर 5 लोग गिरफ्तार
विजय ने मारपीट का भी आरोप लगाया है. पीड़ित विजय का कहना है "उसे बचाने आया उसके भाई विनीत से भी मारपीट की गई. एक युवती को भी इस दौरान चोटें आईं." पुलिस ने इस मामले में मारपीट, अड़ीबाजी समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया.
एसीपी अदिति बी. सक्सेना का कहना है "वीडियो के आधार पर जांच की जा रही है. मामले को किसी भी तरह से सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश को गंभीरता से लिया जा रहा है. हर स्तर पर इसकी जांच की जा रही है और जो भी दोषी होगा, उसे किसी भी कीमत पर छोड़ा नहीं जाएगा."

मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके
कचरा प्रबंधन नियमों में बार-बार बदलाव से जमीनी हकीकत में सुधार नहीं होगा: सुप्रीम कोर्ट
‘नेताओं के द्वारा बनाए गए धर्मगुरु सत्ता के गुरु’, शंकराचार्य सदानंद सरस्वती का गौ माता पर बड़ा बयान
आज से बदल गया PMO का पता, अब सेवा तीर्थ से चलेगी सरकार, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
Durg: सोशल मीडिया पर पिस्टल लहराते अपलोड किया वीडियो, पहुंच गए जेल, पुलिस ने लिया एक्शन
Kondagaon: कोकोड़ी मक्का प्रोसेसिंग प्लांट के विरोध में 12 घंटे से प्रदर्शन जारी, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
CG News: जॉर्ज कुरियन ने नक्सलवाद को लेकर कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप, CM साय के मीडिया सलाहकार पंकज झा ने भी कसा तंज
CG News: नक्सलियों से 1100 हथियार बरामद, 532 हुए ढेर, नक्सलवाद को लेकर विजय शर्मा ने गिनाए चौंकाने वाले आंकड़े
Chhattisgarh के आदिवासियों की अनोखी परंपरा, जहां ‘मठ बांधना’ और ‘कड़साल’ के साथ आत्मा को दी जाती है विदाई
हथियार लहराते नजर आए विधायक, ‘धुरंधर’ पर बनी रील से बढ़ा राजनीतिक तापमान