फलस्तीन में रहने वाले फलस्तीनियों को अमेरिका लाएगा बाइडन प्रशासन
वाशिंगटन। इजराइल और हमास युद्ध के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन का प्रशासन अमेरिका में रहने वाले फलस्तीनियों की मदद पर विचार विमर्श कर रहा है जो युद्धग्रस्त क्षेत्र से अपने परिवारों को अमेरिका लाना चाहते हैं। व्हाइट हाउस जारी एक बयान में कहा गया है कि हम उन फलस्तीनियों को और मदद देने के लिए नीतिगत प्रस्तावों पर विचार कर रहे हैं जो अमेरिकी नागरिकों के परिजन हैं और अमेरिका आना चाहते हैं। बयान में कहा कि विचार विमर्श किया जा रहा है लेकिन इस संबंध में फिलहाल कोई ब्योरा नहीं है।
बयान में कहा गया है इस नए कदम से उन लोगों को मदद मिलेगी जो कानूनी रूप से स्थायी निवासी या अमेरिकी नागरिक है और जिनके परिवार वहां हैं। इस समय किसी के लिए भी गाजा पट्टी से बाहर निकलना मुश्किल है क्योंकि इज़राइल-हमास युद्ध जारी है। स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार युद्ध में अब तक 34,000 से ज्यादा फलस्तीनी मारे गए हैं जिनमें ज्यादातर बच्चे और महिलाएं हैं। इस कदम पर बातचीत ऐसे समय में हो रही है जब इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि इज़राइल दक्षिणी गाजा के रफह शहर में एक बड़ा सैन्य अभियान शुरु करेगा। वहीं बाइडन प्रशासन ने इजराइल को चेतावनी दी है कि उसकी ये कार्रवाई विनाशकारी साबित होगी। इससे युद्ध और भड़कने और क्षेत्र में अशांति फैलने की सभावना है।

British Airways की फ्लाइट खराब मौसम के कारण डायवर्ट
प्रशासनिक संवेदनशीलता की मिसाल बने शिवम वर्मा
Mumbai में प्रदूषण पर सख्त कदम, 1000+ साइट्स को नोटिस
बरेली के मौलाना ने पीएम मोदी से की इज़राइल यात्रा रद्द करने की अपील
सेवा तीर्थ में कैबिनेट की पहली बैठक, लिया गया ‘सेवा संकल्प’
पारंपरिक गेर पर पड़ेगा क्या असर? ज्योतिषाचार्यों ने दी जानकारी
Madhya Pradesh में बच्चों को पूरक पोषण के लिए 8 रुपये प्रतिदिन
Rajkot में अवैध बस्तियों पर बुलडोजर कार्रवाई
शाहजहांपुर शख्स का बड़ा दावा: आशुतोष पांडेय ने दिया झूठा आरोप लगाने का ऑफर
CAPF करेगी फ्लैग मार्च, मतदाताओं में भरोसा बढ़ाने की कोशिश