गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल की कप्तानी पर बड़ा सवाल
शुभमन गिल, टीम इंडिया का वो युवा बल्लेबाज जिसे भविष्य में कप्तान के तौर पर देखा जा रहा है. आईपीएल 2024 में गिल को गुजरात टाइटंस की कमान मिली है. लेकिन गिल एंड कंपनी का सफर इस टूर्नामेंट में उतार-चढ़ाव भरा नजर आ रहा है. दिल्ली से 17 अप्रैल को शर्मनाक हार के बाद गुजरात की टीम 25 अप्रैल को ऋषभ पंत की टीम से हिसाब बराबर करने उतरी. मुकाबला रोमांचक रहा लेकिन अंत में दिल्ली ने एक बार फिर गिल एंड कंपनी को धूल चटा दी. लेकिन इस हार के बाद कप्तान गिल का एक फैसला सवालों के घेरे में आ चुका है.
दिल्ली की तरफ से पहले ओवर से ही तेज तर्रार शुरुआत देखने को मिल रही थी. जैक फ्रेजर और पृथ्वी शॉ घातक साबित हो सकते थे. लेकिन इस मुसीबत में टीम के संकटमोचक बने तेज गेंदबाज संदीप वारियर, जिन्होंने पृथ्वी को 11 रन जबकि जैक फ्रेजर को 23 रन पर चलता किया. इतना ही नहीं, पॉवर प्ले के अंदर ही संदीप अपना तीसरा तीसरा अहम विकेट शाई होप के रूप में निकाला. लेकिन उनका यह प्रदर्शन शायद शुभमन गिल की आंखों में नहीं चढ़ा.
संदीप को किया इग्नोर
संदीप वारियर उस दौरान दिल्ली की रन गति पर ब्रेक लगाते नजर आए जब बाकी गेंदबाज बुरी तरह पिटते नजर आ रहे थे. संदीप ने अपने 3 ओवर्स में महज 15 रन खर्च किए और 3 विकेट भी अपने नाम किए. इसके बावजूद कप्तान गिल ने उनका स्पैल पूरा नहीं किया. 16 से 20 ओवरों के बीच गुजरात के गेंदबाजों ने 97 रन खर्च कर दिए. लेकिन इस बीच शुभमन गिल ने संदीप वारियर को उनके चौथे ओवर के लिए नहीं बुलाया. दिल्ली की तरफ से कप्तान पंत ने 88 रन की ताबड़तोड़ नाबाद पारी को अंजाम दिया और स्कोरबोर्ड पर 224 रन टांग दिए.
सिद्दू ने किया जिक्र
मैच के बाद कमेंट्री करने के दौरान नवजोत सिंह सिद्धू ने भी गलतियां गिनाते हुए गिल की इस मिस्टेक का जिक्र किया. 225 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात की तरफ से शुभमन गिल फ्लॉप नजर आए. हालांकि, साई किशोर और डेविड मिलर ने ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारियां खेली. राशिद खान ने भी बेहतरीन बल्लेबाजी की. लेकिन टीम को आखिरी गेंद पर जीत के लिए 5 रन की दरकार थी तो राशिद बड़ा शॉट खेलने में कामयाब नहीं हो सके.

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (16 फ़रवरी 2026)
श्रद्धा और आस्था का प्रमुख केंद्र है बाबा धाम: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला 2026 का भव्य समापन
सरगुजा ओलंपिक के जिला स्तरीय आयोजनों में 10,577 खिलाड़ियों ने की भागीदारी
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भोपाल के प्राचीन बड़वाले महादेव मंदिर पहुंचकर की पूजा-अर्चना
लोकसंगीत और बॉलीवुड सुरों से सजा मैनपाट महोत्सव का दूसरा दिन
सुकमा कलेक्टर ने दोरनापाल में योजनाओं की स्थिति देखी
मधुमक्खी पालन से स्व-सहायता समूह की आय में वृद्धि
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सपत्नीक महाशिवरात्रि पर्व पर महाकाल के दर्शन कर पूजन-अर्चन किया
आतंकी गतिविधियों के शक में 21 स्थानों पर तलाशी, ATS की समन्वित कार्रवाई