भाजपा ने तैयार की रणनीति कानपुर लोकसभा सीट पर
कानपुर। (Lok Sabha Election 2024) भाजपा ने लोकसभा चुनाव को लेकर मुस्लिम बहुल छावनी, सीसामऊ और आर्यनगर विस क्षेत्र के 25 वार्डों पर ध्यान केंद्रित किया है। यहां शहरकाजी, मदरसा संचालकों, मुस्लिम संस्थाओं के प्रमुखों के साथ अल्पसंख्यक मोर्चे के पदाधिकारियों और मुस्लिम महिलाओं की टोलियों को लगाया गया है। ये लोग मुस्लिम परिवारों के बीच जाकर केंद्र सरकार की उपलब्धियों को बता रहे हैं। इसी बहाने पार्टी आगे के लिए भी धरातल मजबूत कर रही है। विधानसभा क्षेत्रवार सम्मेलन के साथ ही वार्ड स्तर पर नुक्कड़ सभाएं करने की तैयारी है।
मुस्लिम मतदाताओं के बीच पैठ मजबूत करने के लिए महिला कार्यकर्ताओं की टोली मैदान में उतारी गई है। वह घर-घर जाकर केंद्र व प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने वाली मुस्लिम समाज की लाभार्थी महिलाओं से संपर्क व संवाद करेंगी और लाभार्थियों के वीडियो बनाकर नमो ऐप पर अपलोड किए जाएंगे। घर घर संपर्क अभियान के साथ ही नुक्कड़ सभाओं से मुस्लिम समाज के लोगों को जोड़ा जाएगा।
अल्पसंख्यक मोर्चे के पदाधिकारियों को मुस्लिम बहुल वाले क्षेत्रों में घर-घर जाकर मुस्लिम मतदाताओं से संपर्क व संवाद कर उनके बीच मोदी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों को पहुंचाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विधानसभा क्षेत्रवार संयोजक बनाए हैं। इनमें आर्य नगर में सलीम अहमद, सीसामऊ में अनस उस्मानी, गोविंद नगर में निजामुद्दीन, छावनी में फैसल सिद्दीकी एवं किदवई नगर में कमलजीत सिंह बग्गा को जिम्मेदारी सौंपी गई है। भाजपा दक्षिण एवं कानपुर लोकसभा क्षेत्र के मीडिया प्रभारी मनीष त्रिपाठी ने बताया कि अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी, राज्य मंत्री दानिश आजाद अंसारी व अल्पसंख्यक मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर वासित अली सम्मेलनों को संबोधित करेंगे।
यह है स्थिति
विस क्षेत्र वार्ड मतदाता
छावनी छह 1.38 लाख
सीसामऊ 12 1.75 लाख
आर्यनगर सात 1.34 लाख

आवारा कुत्तों के मुद्दे पर विधानसभा में जोरदार हंगामा, “कुत्तों के प्रभारी हैं” कैलाश विजयवर्गीय
बजट से पहले सड़कों पर उतरी महिला कांग्रेस
इंदौर में मेट्रो प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार 11 किमी लंबा ट्रैक तैयार, संचालन की तैयारी तेज
IND vs AUS: वनडे सीरीज के लिए इस धाकड़ ओपनर की भारतीय टीम में वापसी, चोट से उबर कर चार महीने बाद करेंगी वापसी
Naxal Surrender: नक्सल संगठन को बड़ा झटका, सुकमा में 22 नक्सलियों ने एक साथ किया सरेंडर
Chhattisgarh में बोर्ड एग्जाम की उलटी गिनती शुरू, गोपनीय सामग्री लेकर पुलिस सुरक्षा के साथ निकले शिक्षक
सलीम खान की बिगड़ी तबीयत, लीलावती अस्पताल में हुए भर्ती; हॉस्पिटल पहुंचे सलमान खान
Grand Mufti of India: कौन हैं केरल में जन्मे मुस्लिमों के मसीहा शेख अबू बक्र अहमद? PM Modi से मुलाकात की हो रही चर्चा
CG Liquor Scam: सौम्या चौरसिया की जमानत याचिका पर बिलासपुर हाईकोर्ट में सुनवाई