सदस्यता अभियान को लेकर भाजपा गंभीर, वन मंत्री केदार कश्यप ने की समीक्षा
जगदलपुर। भारतीय जनता पार्टी अपने सदस्यता अभियान को लेकर अत्यंत गंभीर है और सदस्यता अभियान के कार्यों की नियमित समीक्षा भी कर रही है। सदस्यता अभियान को लेकर वन टू वन बैठकें की जा रही हैं, इसी कड़ी में सोमवार को भाजपा जिला कार्यालय में कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप ने पहली सितम्बर से शुरू हुये सदस्यता अभियान की जिले में अब तक हुये कार्यों की समीक्षा की और सदस्यता संख्या के दिये गये निर्धारित लक्ष्य को समय सीमा में पूर्ण करने के लिये कहा। केदार कश्यप ने जिले के सभी 11 मण्डलों में सदस्यता कार्य की जानकारी लेते हुये बस्तर जिले के समस्त 750 बूथों में सदस्यता अभियान की गति बढ़ाने जोर दिया। वन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि सदस्यता अभियान संबधी सामग्री का वितरण सभी बूथों में आवश्यक रूप से करने प्रभारियों को निर्देशित करें। प्रत्येक प्रभारी प्रतिदिन सदस्यता कार्य का विवरण लेंगे व जिला कार्यालय में अवगत करायेंगे। श्री कश्यप ने कहा कि अभी खराब मौसम के कारण सदस्यता कार्य अवरोधित हो रहा है, उसे मौसम अनुकूल होते ही दुगनी गति से पूरा करना है। प्रयास हो कि घर-घर पहुँच कर कार्यकर्ता लोगों से चर्चा कर सदस्यता अभियान से जुड़ने आग्रह करें। भाजपा का सदस्यता अभियान सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरा होना है।

अनिल अंबानी से जुड़े धन शोधन मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, मुंबई-हैदराबाद में छापेमारी, जानें पूरा मामला
खत्म हुआ इंतजार, इस दिन रिलीज होगा 'धुरंधर 2' का ट्रेलर; नोट कर लीजिए समय और तारीख
'कृषि क्षेत्र के निर्यात को बढ़ाना जरूरी', पीएम मोदी ने किसान योजना का किया जिक्र
United States ने दी 30 दिन की छूट, युद्ध के बीच India खरीद सकेगा Russia से तेल
आमिर की भविष्यवाणी फिर गलत होने पर किसने कहा ऐसा? दिग्गज का तंज- भीख मांगकर नहीं जीते जाते खिताब
बसपा का ‘लखनऊ चलो’ अभियान, 15 मार्च को कांशीराम जयंती पर होगी बड़ी रैली
एक हफ्ते में कितनी हुई 'द केरल स्टोरी 2' की कमाई? जानें 'अस्सी' और 'ओ रोमियो' का हाल
प्रदेश में थमी पछुआ हवाएं, अब बढ़ेगी गर्मी; बुंदेलखंड में पारा 35 के पार
सहारा समूह पर शिकंजा कसता जा रहा, ED छापे में चौंकाने वाले खुलासे