अमेरिका के मैरीलैंड में जहाज टकराने से ब्रिज ढहा
बाल्टिमोर। अमेरिका के मैरीलैंड में एक कार्गो जहाज के टकराने से फ्रांसिस स्कॉट की ब्रिज ढह गया। घटना अमेरिकी समयानुसार रात करीब डेढ़ बजे हुई। पुल से टकराने के बाद जहाज में आग लग गई और वह डूब गया। सिंगापुर के झंडे वाला यह जहाज श्रीलंका की राजधानी कोलंबो जा रहा था। इसे रवाना हुए कुछ ही समय हुआ था। यह 22 अप्रैल को श्रीलंका पहुंचने वाला था। जहाज का नाम दाली बताया जा रहा है। पुल ढहने की वजह से इस पर मौजूद कई गाडिय़ां और लोग पानी में गिरे। फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक अब तक 7 लोग लापता हैं, 2 लोगों को पानी निकाला गया। इनमें एक की हालत गंभीर है। जबकि जहाज का क्रू सुरक्षित है।
मैरीलैंड ट्रांसपोर्टेशन अथॉरिटी ने बताया कि ब्रिज पर हादसे के बाद सभी लेन बंद कर दी गई हैं और ट्रैफिक रोक दिया गया है। जहाज 948 फीट लंबा था। फ्रांसिस की ब्रिज को 1977 में पेटाप्सको नदी के ऊपर बनाया गया। इसका नाम अमेरिका का राष्ट्रगान लिखने वाले फ्रांसिस स्कॉट की के नाम पर रखा गया है।
जहाज का क्रू सुरक्षित
दाली जहाज के मालिकाना हक वाली कंपनी ने बताया कि जहाज पर मौजूद दोनों पायलट समेत पूरा क्रू सुरक्षित है। इन्हें चोट नहीं आई है। जहाज और पुल के बीच टक्कर का कारण अभी सामने नहीं आया है। जहाज के मालिक और अधिकारी इसकी जांच कर रहे हैं। बाल्टिमोर हार्बर में पानी का तापमान 9 डिग्री सेल्सियस है। अमेरिका के सेंटर फॉर डीसीज कंट्रोल के मुताबिक, 21 डिग्री सेल्सियस से कम तापमान होने पर शरीर का टेम्परेचर भी तेजी से गिरता है। इसकी वजह से पानी में डूबे लोगों की जान को खतरा हो सकता है।

होली से पहले रायपुर ग्रामीण पुलिस का बड़ा अभियान, 6 असामाजिक तत्व जेल
महासमुंद में बड़ी कार्रवाई...9 बोरी संदिग्ध गुटखा जब्त
साय सरकार का तीसरा बजट आज, ‘सुशासन से समृद्धि’ पर जोर
मुख्यमंत्री साय ने 2026-27 बजट को विकास और समृद्धि का बताया मार्ग
तलाक के बाद फिर एक हुए पति-पत्नी, हाई कोर्ट में याचिका खारिज
अंबिकापुर वन विभाग ने जब्त किए सागौन और साल के चिरान
Fuel Price Alert: पेट्रोल-डीजल के रेट में बड़ा उलटफेर, जानें आज टंकी फुल कराना कितना पड़ेगा भारी?
सोना-चांदी खरीदने वालों को लगा 'झटका' या मिली 'राहत'? आज के रेट देखकर उड़ जाएंगे आपके होश