ब्रिटिश क्वीन कैमिला की तबीयत बिगड़ी, रानी छाती के संक्रमण से ग्रस्त
लंदन । ब्रिटिश क्वीन 77 वर्षीया कैमिला की तबीयत ठीक नहीं है, उन्होंने इस सप्ताह के अपने सभी सार्वजनिक कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। बकिंघम पैलेस ने बताया कि रानी छाती के संक्रमण से ग्रस्त हैं। कैमिला, किंग चार्ल्स-3 की पत्नी के रूप में यूनाइटेड किंगडम और 14 अन्य राष्ट्रमंडल क्षेत्रों की रानी हैं। पैलेस के प्रवक्ता ने बताया, क्वीन कैमिला वर्तमान में छाती के संक्रमण से पीड़ित हैं, जिसके लिए उनके डॉक्टरों ने उन्हें थोड़े समय के लिए विश्राम की सलाह दी है। उन्होंने यह भी कहा, इसलिए, रानी को इस सप्ताह के कार्यक्रमों से हटना पड़ा है, जिससे उन्हें बहुत दुख हुआ है। प्रवक्ता ने कहा, रानी उन सभी लोगों से खेद व्यक्त करती हैं जो इस स्थिति के कारण कोई असुविधा या निराशा का सामना कर सकते हैं।” बता दें कि कैमिला का पालन-पोषण इंग्लैंड के ईस्ट ससेक्स और साउथ केंसिंग्टन में हुआ और उनकी शिक्षा इंग्लैंड, स्विट्जरलैंड और फ्रांस में हुई है। हालांकि, क्वीन कैमिला ने आशा व्यक्त की है कि वह इस सप्ताहांत हो रहे रिमेंबरेंस कार्यक्रमों में सामान्य रूप से भाग लेने में सक्षम होंगी। प्रवक्ता ने कहा, रानी इस बात की आशा करती हैं कि वह जल्दी ठीक हो जाएं ताकि वह रिमेंबरेंस कार्यक्रमों में हिस्सा ले सकें। अपने स्वास्थ्य समस्या के कारण रानी ने उन सभी लोगों के प्रति खेद व्यक्त किया है जो उनके कार्यक्रमों में शामिल होने की उम्मीद कर रहे थे।

LNCT University में ‘युवा संसद प्रतियोगिता’ का आयोजन
Madhya Pradesh में अतिथि शिक्षकों को बड़ी राहत, 7 दिन अनुपस्थिति पर नहीं होगी छुट्टी
बैतूल के पूजा हॉस्पिटल में इलाज के दौरान महिला की मौत, शव राठी हॉस्पिटल रेफर
Yogi Adityanath ने 500 KMPH की मैग्लेव ट्रेन में किया सफर, जापान दौरे का VIDEO वायरल
JPC की मांग पर बढ़ा सियासी पारा, विधायकों ने किया बहिर्गमन
एमपी सरकार का बड़ा फैसला: ई-टेंडर से होंगे शराब दुकानों के आवंटन
अंकिता लोखंडे ने पति विक्की के साथ शेयर किया वीडियो, कपल ने की भक्तंबर पूजा; लिखा- 'प्रार्थना शक्तिशाली...'
सलमान खान की भांजी के साथ जमेगी सिद्धांत चतुर्वेदी की जोड़ी, इस निर्देशक ने लगाया दांव
वन विभाग की शीर्ष नियुक्ति पर विवाद, ‘शुभरंजन सेन’ के नाम पर उठे सवाल
भाजपा विधायक की क्षेत्रीय लड़ाई सदन तक पहुंची, प्रियंका पेंची ने एसपी पर कार्रवाई की मांग उठाई