सीएए नागरिकता देने वाला कानून - अनुराग ठाकुर
नई दिल्ली । केंद्रीय मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता अनुराग ठाकुर ने बुधवार को नागरिकता (संशोधन) कानून (सीएए) के विरोधियों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि पड़ोसी देशों के हजारों दलित परिवार अब भारत में रहते हैं और नागरिकता का इंतजार कर रहे हैं। भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में ठाकुर ने कहा कि सीएए नागरिकता देने वाला कानून है, न कि छीनने वाला।
ठाकुर ने कहा, ‘‘पड़ोसी देशों के हजारों दलित परिवार, जिनकी दो से तीन पीढ़ियां गुजर चुकी हैं, वर्षों से नागरिकता का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘क्या जो लोग पाकिस्तान से आए हैं और जिनकी दो-तीन पीढ़ियां गुजर गईं, उन्हें नागरिकता पाने का अधिकार नहीं है।
ठाकुर ने आरोप लगाया कि देश के विभाजन के बाद तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने वादा किया था कि पड़ोसी देशों में रहने वाले अल्पसंख्यकों की रक्षा की जाएगी, लेकिन पिछले 75 वर्षों में कांग्रेस ने इसके लिए कुछ नहीं किया।
उन्होंने कहा, ‘‘मोदी सरकार ने वो कर दिखाया जो कांग्रेस 75 साल में नहीं कर पाई। यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ही ताकत थी, जिन्होंने यह सुनिश्चित किया कि पड़ोसी देशों में उत्पीड़न का सामना कर रहे हिंदू, सिख, ईसाई, बौद्ध, जैन या पारसी लोगों को भारत सरकार नागरिकता प्रदान करेगी।

700 सपनों पर ‘फर्जी हस्ताक्षर’ की मार: बोर्ड परीक्षा से पहले बड़ा शिक्षा घोटाला उजागर
Durg News: 27 साल के CISF जवान ने लगाई फांसी, शव के पास पेपर पर लिखा मिला भाई का नाम और नंबर
तारिक रहमान के शपथ समारोह में शामिल नहीं होंगे PM मोदी? 17 फरवरी को मुंबई में इमैनुएल मैक्रों के साथ मीटिंग फिक्स
CG News: अब इस जिले में धर्मांतरित महिला के शव दफनाने पर मचा बवाल! परिवार ने किया घर वापसी का ऐलान, फोर्स तैनात
भारत-पाक मुकाबले से पहले उज्जैन में हवन-पूजन, टीम इंडिया की जीत के लिए 50 पुजारियों ने की विशेष प्रार्थना
Indian Student Death: अमेरिका में भारतीय छात्र का मिला शव, 6 दिन पहले हुआ था लापता
महाकाल जैसे दिखते हैं शिवपुर के बाबा स्वयंभू, महाशिवरात्रि पर हजारों श्रद्धालु कर रहे पूजा
खाद माफिया पर बड़ा एक्शन, 6 हजार छापे, 160 लाइसेंस रद्द
एमपी का ‘सरप्राइज इंस्पेक्शन’ मॉडल हिट, राजस्थान-ओडिशा ने मांगी जानकारी, गुणवत्ता पर कसा शिकंजा
कांग्रेस और जहरीली हो गई, सावधान रहना होगा…गुवाहाटी में बोले PM मोदी