कार डंपर में घुसी, दो युवकों की मौत, एक घायल
कानपुर । जिले के घाटमपुर थानाक्षेत्र के जहांगीराबाद गांव के पास पैदल जा रहे भाइयों को टक्कर मारने के बाद अनियंत्रित कार सामने से आ रहे डंपर में जा घुसी। हादसे में कार चालक समेत सड़क पार कर रहे दोनों भाई गंभीर घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को घाटमपुर सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने तीनों को कानपुर रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान कार चालक समेत युवक की मौत हो गई। एक घायलों का उपचार जारी है। पुलिस घटना की जांच पड़ताल कर रही है।
जानकारी के मुताबिक घाटमपुर थानाक्षेत्र के पतारा कस्बा निवासी रविशंकर पाठक उर्फ बउवन पाठक (45) बुधवार रात कार से अपनी ससुराल मेहर अलीपुर जा रहे थे। जैसे ही वह कानपुर सागर हाइवे पर स्थित जहांगीराबाद गांव के पास पहुंचे तभी कार के सामने दो लोग अचानक आ गए। जिससे कार अनियंत्रित होकर दोनो को टक्कर मारते हुए सामने से आ रहे डंपर में जा घुसी। हादसे में कार चालक समेत कानपुर के डिप्टी पड़ाव निवासी सर्वेश शर्मा (38) व उनके छोटे भाई गौरव (27) घायल हो गए। दोनों जहांगीराबाद अपनी ससुराल आए थे। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पतारा चौकी पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से घाटमपुर सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने तीनों घायलों को प्राथमिक उपचार कर गंभीर हालत में कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान कार चालक रविशंकर और युवक सर्वेश की मौत हो गई। वही एक युवक की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। जिसका उपचार जारी है।

मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके
कचरा प्रबंधन नियमों में बार-बार बदलाव से जमीनी हकीकत में सुधार नहीं होगा: सुप्रीम कोर्ट
‘नेताओं के द्वारा बनाए गए धर्मगुरु सत्ता के गुरु’, शंकराचार्य सदानंद सरस्वती का गौ माता पर बड़ा बयान
आज से बदल गया PMO का पता, अब सेवा तीर्थ से चलेगी सरकार, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
Durg: सोशल मीडिया पर पिस्टल लहराते अपलोड किया वीडियो, पहुंच गए जेल, पुलिस ने लिया एक्शन
Kondagaon: कोकोड़ी मक्का प्रोसेसिंग प्लांट के विरोध में 12 घंटे से प्रदर्शन जारी, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
CG News: जॉर्ज कुरियन ने नक्सलवाद को लेकर कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप, CM साय के मीडिया सलाहकार पंकज झा ने भी कसा तंज
CG News: नक्सलियों से 1100 हथियार बरामद, 532 हुए ढेर, नक्सलवाद को लेकर विजय शर्मा ने गिनाए चौंकाने वाले आंकड़े
Chhattisgarh के आदिवासियों की अनोखी परंपरा, जहां ‘मठ बांधना’ और ‘कड़साल’ के साथ आत्मा को दी जाती है विदाई
हथियार लहराते नजर आए विधायक, ‘धुरंधर’ पर बनी रील से बढ़ा राजनीतिक तापमान