न्यूजीलैंड के समुद्र तट पर एक दुर्लभ व्हेल मछली का मिला शव
न्यूजीलैंड के समुद्र तट पर एक दुर्लभ व्हेल मछली का शव मिला है। वैज्ञानिकों ने इस दुर्लभ व्हेल मछली की जांच की है और बताया कि यह कुदाल-दांतेदार व्हेल है, जिसकी चोंच पांच मीटर लंबी है। इस व्हेल का शव 4 जुलाई को दक्षिणी ओटागो प्रांत में एक नदी के मुहाने के पास से मिला था।
वैज्ञानिकों की रिपोर्ट के मुताबिक, इस व्हेल का नाम उसके दांतों के नाम पर रखा गया है, यह कुदाल के आकार से मिलती व्हेल है। वैज्ञानिकों ने बताया इस व्हेल की ठीक से पुष्टि करने के लिए डीएनए जांच शुरू की गई है। इस व्हेल मछली की गहराई इतनी ज्यादा है कि इसे कभी भी लोगों ने जिंदा नहीं देखा है।
छह नमूने डॉक्यूमेंट किए गए
संरक्षण विभाग के तटीय ओटागो संचालन प्रबंधक, गेबे डेविस ने व्हेल मामले में आगे जानकारी दी है। उन्होंने एक बयान में कहा है कि 1800 के दशक के बाद से, दुनिया भर में केवल छह नमूने डॉक्यूमेंट किए गए हैं और इनमें से एक को छोड़कर सभी न्यूजीलैंड से थे।
क्या खाती है व्हेल ?
न्यूजीलैंड के संरक्षण विभाग (DOC) के तकनीकी सलाहकार का कहना है,'यह व्हेल प्रजाति बेहद दुर्लभ है। इसलिए यह अवसर हमें इस बारे में अधिक जानकारी जानने की इजाजत दे सकता है कि जानवर कैसे और कहां रहता था और क्या खाता था?' एक्सपर्ट्स ने समुद्र तट पर मिलने वाले इस शव का पूरी तरह से निरीक्षण किया, जिसके बाद वैज्ञानिकों का मानना था कि यह शव नर कुदाल-दांतेदार व्हेल का था। हालांकि अभी पूरी तरह से निरीक्षण होना बाकी है।
कोल्ड स्टोरेज में रखी गई व्हेल
गेबे डेविस ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि व्हेल के शरीर को कोल्ड स्टोरेज में रखा गया है और आनुवंशिक नमूने न्यूजीलैंड सिटासियन टिशू आर्काइव के क्यूरेटर के रूप में ऑकलैंड विश्वविद्यालय को भेजे गए हैं। डीएनए को संसाधित होने और अंतिम पहचान की पुष्टि होने में कई हफ्ते या महीने लग सकते हैं।

Jabalpur में जीजा-साली विवाद ने मचाई सनसनी
Raipur में ट्रैफिक पुलिस लागू करने जा रही ‘लेफ्ट टर्न फ्री’ नियम, रोज लगने वाले जाम से मिलेगी राहत
Madhya Pradesh में IVF-सरोगेसी के नाम पर सनसनीखेज वारदात
Himachal Pradesh: 25 दिन की छुट्टी लेना IPS अदिति सिंह को पड़ा भारी, DGP ने लिया बड़ा एक्शन
AI से किशोर का वीडियो बनाकर माता-पिता को दी धमकी, कहा-गला काटकर मार देंगे; एक लाख वसूले
CG News: सरकारी स्कूलों में 9वीं और 11वीं की वार्षिक परीक्षा का टाइम टेबल, जानें कब से शुरू होगी परीक्षाएं
IND vs ZIM: रिंकू नहीं खेले तो कौन लेगा उनकी जगह? जानिए जिम्बाब्वे के खिलाफ भारत की संभावित प्लेइंग 11
Himachal Pradesh में IPS अदिति सिंह पर बड़ा प्रशासनिक एक्शन
CG Budget Session: अजय चंद्राकर ने अपनी ही सरकार से पूछे सवाल, गिग वर्करों के लिए उठाया श्रम कानून का मुद्दा, मंत्री ने दिया जवाब
Raipur: रायपुर वासियों को मिलेगी ट्रैफिक से मुक्ति, इन जगहों पर होगा फ्लाईओवर का निर्माण