यमुना एक्सप्रेस वे पर कैश कलेक्शन कर्मी 12 लाख की लूट
मथुरा । यूपी के मथुरा के जमुनापार थाना क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेस-वे पर कैंटीन के कैश कलेक्शन कर्मी से बाइक सवार बदमाश 12 लाख रुपये लूट ले गए। पीड़ित यमुना एक्सप्रेस-वे पर संचालित कैंटीनों का कैश एकत्र करके दोपहर 12 बजे बैंक में जमा करने जा रहा था। इसी दौरान आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। जानकारी के अनुसार, राया थाना क्षेत्र के गोंगा निवासी गोपाल पुत्र वीरेंद्र यमुना एक्सप्रेस वे संचालित कैंटीन से कैश लेकर बैंक में जमा करने का काम करता है। वह सोमवार को भी बैंक में पैसा जमा करने जा रहा था। इसी दौरान यमुना एक्सप्रेस-वे के माइल स्टोन 105 के पास बाइक सवार बदमाशों ने गोपाल के हाथ में डंडा मार कर 12 लाख 15 हजार रुपये और उसका मोबाइल छीन लिया। गोपाल ने बताया कि जब तक शोर मचाने पर लोगों की भीड़ जुटी, तब तक बाइक सवार वहां से भाग निकले। घटना की जानकारी उसने तुरंत ही पुलिस को दी। सूचना के बाद एसपी सिटी अरविंद कुमार भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बताया कि मामले में जांच की जा रही है।

जल जीवन मिशन से भोथली की बदली तस्वीर
क्लाइमेट चेंज से निपटने में लीडर बन रहा है मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भारत में हमेशा से "कौशल" की परम्परा रही है : तकनीकी शिक्षा मंत्री परमार
प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में योजना क्रियान्वयन करें और शत प्रतिशत उपलब्धि करें सुनिश्चित बनाएं : मुख्य सचिव जैन
आरक्षण विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश, अब हाईकोर्ट करेगा पूरी सुनवाई
जायका टीम की ट्रांसको अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक
विधानसभा में सिंघार–विजयवर्गीय आमने-सामने, मुद्दे पर गरमाया सदन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट-2026 नई दिल्ली में होंगे शामिल
पीएम मोदी ने पेश किया 'MANAV' विजन, जानिए क्या है यह
बच्चा चोरी अफवाहों पर इंदौर पुलिस का एक्शन, 3 सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ मामला दर्ज