सीईएलएसी देश मैक्सिकन दूतावास हमले पर तत्काल बैठक करेंगे
तेगुसिगाल्पा। होंडुरास की राष्ट्रपति शियोमारा कास्त्रो ने कहा कि लैटिन अमेरिकी एवं कैरेबियाई राज्यों का समुदाय (सीईएलएसी) इक्वाडोर में मैक्सिकन दूतावास पर हुए हमले पर चर्चा करने के लिए संगठन के शासी निकाय और सदस्य देशों के विदेश मंत्रियों के साथ विशेष बैठकें आयोजित करेगा।
इक्वाडोर पुलिस ने क्विटो स्थित मैक्सिकन दूतावास पर सशस्त्र वाहनों का उपयोग कर इक्वाडोर के पूर्व उपराष्ट्रपति जॉर्ज ग्लास को गिरफ्तार कर लिया, जो राजनयिक मिशन में शरण लिए हुए थे।
श्री कास्त्रो ने कहा कि क्विटो में मैक्सिकन दूतावास में जबरन प्रवेश कर इक्वाडोर सरकार ने शरण पर अमेरिकी कन्वेंशन और राजनयिक संबंधों पर वियना कन्वेंशन का स्पष्ट उल्लंघन किया है जिसे देखते हुए, मैं तत्काल इस सोमवार, आठ अप्रैल को सीईएलएसी ट्रोइका और मंगलवार, नौ अप्रैल को विदेश मंत्रियों की बैठक बुलाता हूं... राष्ट्रपतियों की एक बैठक उसके बाद निर्धारित की जाएगी।
श्री ग्लास ने 2022 के अंत में अपनी रिहाई से पहले रिश्वत एवं आपराधिक साजिश के लिए पांच वर्ष जेल की सजा काटी थी। हालांकि, दिसंबर 2023 में, उन्हें ब्राजील की निर्माण कंपनी ओडेब्रेच से जुड़े एक भ्रष्टाचार के मामले में छह वर्ष जेल की सजा सुनाई गई, जिसे वर्तमान में नोवोनर के नाम से जाना जाता है। गिरफ्तारी की आधिकारिक वारंट जारी होने से पहले श्री ग्लास ने मैक्सिकन राजनयिक मिशन में शरण मांग ली थी। पांच अप्रैल, 2024 को मैक्सिको ने श्री ग्लास को राजनीतिक शरण प्रदान की। इक्वाडोर ने मैक्सिको के फैसले को अवैध बताया और राजनेता के प्रत्यर्पण की मांग की।

कर्नाटक में अजीब अर्जी से गांव में मचा हड़कंप
विधासनभा सत्र का सातवां दिन खाली पदों पर घिरी सरकार, मंत्री ने भर्ती का दिया आश्वासन
रेखा और रानी मुखर्जी के साथ कीर्ति सुरेश ने बिताई यादगार शाम, साथ में नजर आईं बॉलीवुड की ‘महारानी’
Zakir Khan: कॉमेडियन जाकिर खान ने बताई काम से ब्रेक लेने की असली वजह, अपनी हेल्थ को लेकर कही ये बात
1500 से ज्यादा सफल उड़ानों के बाद कैसे हुआ बड़ा क्रैश?
'जब खिलाड़ी से मिली मृगनयनी'; अक्षरा सिंह ने अक्षय कुमार के साथ शेयर की फोटो, कहा- 'सरप्राइज मिलने वाला है'
'आउट होकर वापस आए हैं'; सनी देओल-बॉबी और अक्षय खन्ना के कमबैक पर फराह खान की टिप्पणी; तारीफ में कही ये बात
सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर ने किया रकुल प्रीत सिंह को इग्नोर, वायरल वीडियो पर लोगों ने कहा- ‘रकुल का अपमान किया’
आंखों पर काला चश्मा और गले में रुद्राक्ष की माला, ‘भूत बंगला’ से सामने आया अक्षय कुमार का नया लुक