यूपी में बारिश की संभावना
लखनऊ। जुलाई का आखिरी हफ्ता चल रहा है और मॉनसून फिर सक्रिय है। कम बारिश से परेशान उत्तर भारत बारिश में भीगने वाला है। मौसम विभाग ने दिल्ली से मुंबई तक बारिश के लिए अलर्ट जारी किया है। स्काईमेट के मुताबिक मॉनसून दोबारा सक्रिय होने के संकेत दे रहा है। मॉनसून की अक्ष रेखा अब उत्तर की ओर शिफ्ट हो रही है। मॉनसून की स्थिति में यह विकास अगले 4-5 दिनों तक रहने की उम्मीद है। इसके अलावा एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय पर मंडरा रहा है जबकि उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश पर एक चक्रवाती परिसंचरण बना है।
इन मौसम प्रणालियों के संयुक्त प्रभाव से पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश की संभावना है। स्काईमेट ने कम से कम अगले हफ्ते के लिए पश्चिमी हिमालय सहित पूरे उत्तर पश्चिम भारत में सक्रिय मॉनसून की स्थिति का अनुमान लगाया है। जैसे-जैसे बारिश का दौर आगे बढ़ेगा वैसे-वैसे बारिश की कमी काफी हद तक कम होने की संभावना है।

छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
पहाड़ से जंगल तक पक्के घर: छिंदवाड़ा प्रधानमंत्री की गुड लिस्ट में टॉप
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे
Maha Shivratri 2026: इस शिवरात्रि आजमाएं कुछ नया, मिनटों में बनाएं ये टेस्टी और क्रिस्पी स्टफ्ड चीला
Valentine’s Day पर रायपुर में हिंदू संगठनों का अनोखा विरोध, सड़कों पर उतरकर बांटी हनुमान चालीसा
Mumbai में मेट्रो पिलर गिरा, 1 की मौत, 4 घायल