चरित असलंका ने नीदरलैंड्स के खिलाफ 46 रन की खेली उम्दा पारी
श्रीलंकाई बल्लेबाज चरित असलंका ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 के 37वें मैच में नीदरलैंड्स के खिलाफ 46 रन की धांसू पारी खेली। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने अपनी पारी के दौरान सिर्फ एक चौका जमाया जबकि पांच छक्के जड़े।
हालांकि, असलंका के एक सिक्स ने पूरे क्रिकेट जगत का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है। यह सिक्स असलंका ने पारी के 16वें ओवर में लगाया था। नीदरलैंड्स के बास डी लीड गेंदबाजी कर रहे थे। उन्होंने ओवर की पांचवीं गेंद शॉर्ट लेंथ की डाली, जिस पर असलंका ने मिडविकेट की दिशा में हवाई शॉट जमाया।
असलंका के इस शॉट में इतनी ताकत थी कि गेंद जाकर छत से टकरा गई। आईसीसी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल्स पर असलंका के इस सिक्स का वीडियो शेयर किया, जो फैंस को काफी पसंद आ रहा है। आईसीसी ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'बूम'।
श्रीलंका की विजयी विदाई
बता दें कि श्रीलंका ने सोमवार को टी20 वर्ल्ड कप 2024 के अपने आखिरी लीग मैच में नीदरलैंड्स को 83 रन के विशाल अंतर से मात दी। श्रीलंका ने किंग्सटन में खेले गए मुकाबले में पहले बल्लेबाजी की और निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 201 रन बनाए। जवाब में नीदरलैंड्स की टीम 16.4 ओवर में 118 रन पर ऑलआउट हुई।
श्रीलंका का प्रदर्शन
श्रीलंका की टूर्नामेंट से विजयी विदाई हुई। वह टी20 वर्ल्ड कप 2024 में अपनी साख बचाने में कामयाब रही क्योंकि एक भी मैच नहीं जीत सकी थी। श्रीलंका को लीग मैचों में दक्षिण अफ्रीका (6 विकेट) और बांग्लादेश (2 विकेट) के हाथों शिकस्त झेलनी पड़ी थी। नेपाल के खिलाफ श्रीलंका का मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था।

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में अगले 7 दिन मौसम स्थिर, दिन में हल्की गर्मी और सुबह धुंध के आसार
सशक्त ऐप से बिलासपुर पुलिस की बड़ी सफलता, 10 दिन में 29 चोरी के वाहन बरामद
सुकमा-बीजापुर सीमा पर सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई... ट्रैक्टर समेत IED को किया बरामद
दिल्ली पुलिस का मजेदार पोस्ट, पाकिस्तान की हार पर लिया तंज
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने मारपीट व लूट की FIR की निरस्त
दिल्ली में आज से AI Impact Summit 2026 की शुरुआत
बलरामपुर में बुजुर्ग की मौत, एसडीएम पर मारपीट का आरोप
CG Budget 2026: 24 फरवरी को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट, वित्त मंत्री बोले- ज्ञान, गति के बाद इस बार भी नई थीम के साथ आएगा बजट
बागेश्वर धाम में 305 जोड़ों का सामूहिक विवाह, साधु-संतों का आशीर्वाद; 8 देशों के राजदूत भी रहे मौजूद