मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने योगगुरू बाबा रामदेव का किया स्वागत
भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने योगगुरू बाबा रामदेव का उज्जैन आगमन पर पुष्प गुच्छ के साथ शॉल, श्रीफल एवं भगवान महाकाल की तस्वीर भेंट कर आत्मीय स्वागत किया।बाबा रामदेव ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव विरासत मूलक विकास और संस्कृति के नए प्रतिमान प्रतिदिन गढ़ रहे हैं। मध्यप्रदेश धर्म भूमि भी है। मध्यप्रदेश में कृषि से लेकर उद्योग तक हर क्षेत्र में विकास के नये आयाम स्थापित हो रहे हैं। अब तो मध्यप्रदेश धार्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक स्तर पर भी उन्नति कर रहा है।
योग गुरू स्वामी रामदेव ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव के विशेष प्रयासों और पुरुषार्थ से उज्जैन में आगामी महाकुंभ पर्व की भव्य तैयारियॉ की जा रही है। भगवान महाकालेश्वर देवादिदेव महादेव है और उनके अनुग्रह को प्राप्त कर संपूर्ण विश्व में उज्जैन नगरी सांस्कृतिक राजधानी के रूप में विकसित हो रही है। यहां आयोजित होने वाला कुंभ एक दिव्य स्वरूप में आयोजित हो ताकि सनातन धर्म का गौरव एक नए रूप में पूरे विश्व के समक्ष देखने को मिले। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव वीरता और विनय की प्रतिमूर्ति बनकर करोड़ों लोगों की सेवा का कार्य कर रहे हैं। स्वामी रामदेव ने कहा कि आज अक्षय तृतीया के पर्व पर वे भगवान महाकालेश्वर के दर्शन के लिए आए थे। भस्मारती के दर्शन कर उन्हें दिव्य और अद्भुत अनुभव प्राप्त हुआ है।
स्वामी रामदेव ने कहा कि डॉ. यादव की भक्तिपूर्ण एवं सादगीपूर्ण कार्यशैली सभी को प्रभावित करती है। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को उज्जैन के निरंतर विकास और कुंभ आयोजन की सफलता के लिए शुभकामनाएं भी दीं।
योग गुरू बाबा रामदेव भगवान महाकालेश्वर की भस्मारती में हुए शामिल
योग गुरु स्वामी रामदेव बुधवार को अक्षय तृतीया के पर्व पर भगवान महाकालेश्वर की भस्मारती में शामिल हुए। उन्होंने भगवान महाकालेश्वर के दर्शन कर पूजन-अर्चन किया।

गंगा एक्सप्रेसवे से 5700 युवाओं को रोजगार, यूपी में बढ़ेगा रोजगार का दायरा
गौर ग्रीन एवेन्यू सोसाइटी के फ्लैट में भीषण आग, इलाके में मचा हड़कंप
यूपी में NEET काउंसिलिंग घोटाला: सिक्योरिटी मनी न लौटाने पर प्रोफेसर-स्टेनो सस्पेंड
सुबह 9 बजे तक 18% मतदान, नादिया में BJP एजेंट का सिर फूटा; TMC पर आरोप
इंदौर में रिश्वतखोरी पर बड़ी कार्रवाई, PWD अधिकारी सस्पेंड, ग्वालियर अटैच
इंदौर के जलूद में 271 करोड़ की सोलर परियोजना तैयार, CM करेंगे उद्घाटन
पश्चिम बंगाल में 142 सीटों पर मतदान जारी, बूथों पर सुबह से लंबी कतारें
एक्सप्रेसवे पर टोल दरें लागू, कार चालकों को चुकाने होंगे करीब ₹1500
Devi Bhagavata Purana का रहस्य: कौन हैं Durga के स्वामी?