यूपी में बढ़ी ठिठुरन, कंपकंपी के बीच वाराणसी में हुई बारिश
वाराणसी । यूपी में इन दिनों ठिठुरन बढ़ गई है। कई इलाकों में घने कोहरा छाये रहने से मौसम सर्द हो गया है। मौसम विभाग ने सब दूर कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। झांसी और वाराणसी में हल्की बारिश के साथ बूंदाबांदी भी हो रही है। अगले दो-तीन दिन तक यूपी के दक्षिणी हिस्सों में बारिश के आसार हैं। यूपी में ठंड ने कंपकपी छुड़ा रखी है। जबकि घना कोहरा छाया होने से वाहन चलाने में चालकों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, वाराणसी में बुधवार की सुबह मौसम ने अचानक करवट बदली। वाराणसी के रामनगर, बाबतपुर क्षेत्र और राजातालाब समेत कई इलाकों में गरज बरस के साथ बारिश हुई। बूंदाबांदी और ठंडी हवा ने लोगों की कंपकंपी छुड़ा दी। बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। इधर प्रयागराज और आसपास के जिलों में भोर से बारिश हो रही है। अत्यधिक बारिश होने के कारण आज से शुरू होने वाली मेयर कप वॉलीबाल प्रतियोगिता अगली सूचना तक के लिए स्थगित कर दी गई है। उधर, कानपुर में दिन में बर्फीली हवाओं का कहर और रात में शीत लहर से ठंडक लगातार बढ़ती जा रही है।
यूपी में मंगलवार को दिन का पारा तीन डिग्री लुढ़ककर 14.4 डिग्री सेल्सियस पर आया गया। जबकि रात का पारा 7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। यह इस सीजन का अब तक का सबसे कम तापमान है। सीएसए के मौसम विभाग प्रमुख डॉ. एसएन पांडेय के अनुसार अभी दो तीन दिनों तक ठंड का असर बना रहेगा। इस बीच रात के समय भी तापमान और नीचे जाने की संभावना है। डॉ. पांडेय ने बताया कि शीतलहर का प्रकोप महानगर सहित प्रदेश के अन्य जिलों में भी बढ़ेगा। पूरा उत्तर भारत बर्फीली हवाओं की चपेट में आ गया है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान, मध्य प्रदेश, कानपुर मंडल सहित बिहार और झारखंड तक घने कोहरे का असर रहेगा। जनवरी की शुरुआत के दौरान हिमालय से आने वाली हवाएं बर्फ से लदे पहाड़ों से उतरती हैं, जिससे न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट आती है। कोहरे की वजह से हाईवे पर दृश्यता कम रहने पर वाहन सावधानी से चलाने की सलाह दी गई है।
मौसम विभाग ने बताया कि 10 जनवरी तक शीत लहर का प्रकोप जारी रह सकता है। इस बीच हवा में अधिकतम नमी 97 और न्यूनतम तीन प्रतिशत बढ़कर 82 प्रतिशत रही। उत्तर प्रदेश में गलन और कोहरा बरकरार है। वहीं पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता का असर बुंदेलखंड व विंध्य क्षेत्र में दिखने लगा है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक झांसी में मंगलवार को बूंदाबांदी हुई। अगले दो-तीन दिन तक प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों में हल्की बारिश-बूंदाबांदी के आसार हैं। इन सबके बीच मंगलवार को आगरा, इटावा, झांसी, बरेली, शाहजहांपुर, बस्ती, हरदोई, कानपुर में कोल्ड डे कंडीशन रहीं। जबकि बनारस, प्रयागराज में अत्यधिक घना कोहरा रहा, यहां दृश्यता शून्य रही। गोंडा, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, मेरठ, गाजियाबाद, झांसी व आसपास के इलाकों में कोल्ड डे की स्थिति रही।

बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
पहाड़ से जंगल तक पक्के घर: छिंदवाड़ा प्रधानमंत्री की गुड लिस्ट में टॉप
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह