ईरान-इजराइल संघर्ष के बीच चीन और स्पेन ने निकाले अपने नागरिक
तेहरान। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच चीन ने लेबनान से 200 से ज्यादा नागरिकों को निकाल लिया है। स्पेन और साउथ कोरिया ने भी अपने नागरिकों को निकालने की घोषणा की है। स्पेन 350 नागरिकों की सुरक्षित वापसी के लिए गुरुवार को 2 मिलिट्री एयरक्राफ्ट भेजे हैं। वहीं साउथ कोरिया के राष्ट्रपति यून सुक यिओल ने भी अपने मिलिट्री एयरक्राफ्ट को तैयार करने को कहा है। लेबनान में साउथ कोरिया के 572 नागरिक रहते हैं।
गौरतलब है कि ईरान ने इजराइल पर 180 बैलिस्टिक मिसाइल दागीं। अब कहा जा रहा है कि ईरान के हमलों का बदला लेने के लिए इजराइल उसके तेल भंडारों पर हमला कर सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक, इजराइल अगले कुछ दिनों में ईरान पर अटैक कर सकता है। ईरान के हमले के बावजूद इजराइल ने लेबनान में ग्राउंड ऑपरेशन जारी रखा है। बुधवार को इजराइली सेना ने लेबनान में अपनी दूसरी टुकड़ी भेजी। आईडीएफ ने दक्षिणी लेबनान में 25 गांवों के लोगों को इलाका खाली करने को कहा है।

नरेंद्र मोदी ने रचा इतिहास, Instagram पर 100 मिलियन फॉलोअर्स पार
Kamala Harris ने Donald Trump के भाषण को बताया झूठा
मुख्यमंत्री की प्रशासनिक सख्ती, अफसरशाही में हड़कंप
मुंबई की एडजुडिकेटिंग अथॉरिटी ने सोम के ₹347 करोड़ के शेयर अटैचमेंट को किया कन्फर्म
‘उड़न खटोला’ से उतरी दुल्हन, हेलीकॉप्टर से दी गई बेटी को शाही विदाई
दिल्ली में होगा फिल्म फेस्टिवल, सीएम रेखा गुप्ता ने किया एलान; इन कलाकारों की मौजूदगी में लॉन्च हुआ लोगो
इंदौर में नर्सिंग छात्राओं पर संकट, बीच सत्र में हॉस्टल खाली करने के आदेश
T20 WC Semifinal Scenario: भारत को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए क्या करना होगा? पाकिस्तान लगाएगा आखिरी दांव!
Canada के बदले सुर, निज्जर हत्याकांड पर बदला रुख