ईरान-पाकिस्तान की लड़ाई में चीन ने पाक को दिया मदद का भरोसा
बीजिंग । ईरान और पाकिस्तान के बीच हालिया एयर स्ट्राइक के बाद अब चीन भी लड़ाई में कूद गया है। चीन ने पाकिस्तान को खुला समर्थन देते हुए मदद का भरोसा दिलाया है। हालांकि इससे तनाव बढ़ गया हैं। गौरतलब है कि पिछले दिनों दोनों देशों ने एक-दूसरे पर हमले किए, जिसको लेकर दोनों ने ही आतंकी ठिकानों को निशाना बनाने का दावा किया था। अब चीन ने पाकिस्तान का खुला समर्थन करते हुए कहा है कि वो पाकिस्तान को संप्रभुता और टेरिटोरियल इंटीग्रिटी बनाए रखने में मदद करेगा। बताया तो यह भी जा रहा है कि ईरान और पाकिस्तान के बीच दुश्मनी को कम करने के लिए दोनों का दोस्त चीन सामने आया है। चीन ने कहा है कि दोनों देशों के बीच तनाव को कम करने में जहां तक बनेगा मदद करेंगे। चीन ने पाकिस्तान से कहा है कि वो उसकी संप्रभुता और टेरिटोरियल इंटीग्रिटी को बनाए रखने में मदद करेगा। साथ ही उसने एक-दूसरे पर एयर स्ट्राइक के बाद से दोनों देशों की सुलह की पहल का भी स्वागत किया है।
बताया जा रहा है कि चीन ने तनाव के बाद राजनयिक संबंधों को ठीक करने की दिशा में कदम उठाए हैं। चीन के विदेश मंत्री सुन वेइदॉन्ग ने मध्यस्थता मिशन पर पाकिस्तान का दौरा किया है। चीनी विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि वह मतभेदों को पाटने के लिए पाकिस्तान और ईरान के साथ बातचीत की तैयारी में है। गौरतलब है कि शी जिनपिंग हाल के महीनों में इजराइल-गाजा से लेकर रूस-यूक्रेन युद्ध तक में शांति की बात कर चुके हैं। ऐसे में स्पष्ट है कि जिनपिंग पाकिस्तान-ईरान में भी शांति दूत बनना चाहते हैं। चीन ने 18 जनवरी को एक-दूसरे के खिलाफ मिसाइल हमलों के बाद दोनों के बीच तनाव कम करने के लिए रचनात्मक भूमिका निभाने की पेशकश की। दोनों देशों से संयम और शांति बरतने और तनाव बढ़ाने से बचने की भी अपील की।

रैगिंग के आरोप में 6 छात्रों को तत्काल प्रभाव से निलंबित
Rahul Gandhi के भोपाल दौरे से पहले सियासत तेज
‘बम फटने वाला है…’ लाल किला और विधानसभा को उड़ाने की धमकी
टीम इंडिया की लुटिया डूबो कर ही मानेंगे गौतम गंभीर! हार के सबसे बड़े कसूरवार, प्लानिंग की चूक या जिद का खेल?
विधानसभा में सरकार घिरी, छात्रावास हादसे और योजना पर तीखी बहस
चार साल बाद वेस्टइंडीज-जिम्बाब्वे होंगे आमने-सामने, भारत की नजर भी इस मुकाबले पर रहेगी
जबलपुर में राकेश सिंह का बयान: बजट से प्रदेश को मिलेगी नई रफ्तार
रिटायर सैन्य अधिकारियों पर किताब लिखने की कोई पाबंदी नहीं: रक्षा मंत्री का स्पष्टीकरण
पावरप्ले में 'पावर' गायब!: टीम इंडिया की ओपनिंग जोड़ी क्यों हो रही फेल? पांच मैचों में सिर्फ 34 रन की साझेदारी
शीर्ष क्रम फेल...उपकप्तान अक्षर को बाहर कर सुंदर को जगह!: इन सात वजहों से हारा भारत, टीम मैनेजमेंट सवालों में