नगर सेना एवं अग्निशमन कार्यालय को प्राप्त हुई नई फायर वाहन
अम्बिकापुर : नगर सेना एवं अग्निशमन कार्यालय अम्बिकापुर परिसर में रविवार को अग्निशमन सुरक्षा सप्ताह समापन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्यालय से प्राप्त हुई नई फायर वाहन को अम्बिकापुर के विधायक राजेश अग्रवाल, नगर निगम महापौर मंजूषा भगत एवं सभापति हरविंदर सिंह, पार्षद आलोक दुबे के द्वारा संभागीय सेनानी राजेश पाण्डेय, जिला सेनानी एस. के. कठुतिया, उपनिरीक्षक संजय कुमार गुप्ता, संभाग से आये सभी जिलों के नगर सैनिकों की उपस्थिति में हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया।
नगर सेना अम्बिकापुर के जिला अग्निशमन अधिकारी एवं जिला सेनानी ने बताया कि अब नगर सेना अग्निशमन विभाग में 5 बड़ी फायर वाहन एवं 2 छोटी फायर वाहन मिलाकर कुल 7 फायर वाहन, शहर की आग बुझाने के लिये हो चुकी है। नई वाटर टेंडर फायर गाड़ी 6000 लीटर क्षमता की है। वाहन के साथ बीए सेट, होज, ब्रांच एवं अन्य आवश्यक उपयोगी सामान भी प्राप्त हुए हैं जो रेस्क्यू कार्य के समय उपयोगी साबित होंगे।

रामायण पर बनीं सैकड़ों फिल्में और सीरियल, हर दौर में छाई राम कथा
चांद की ओर इंसानों की वापसी: NASA ने लॉन्च किया Artemis II मिशन, चार अंतरिक्ष यात्री रवाना
हनुमान जयंती पर रिलीज हुआ ‘वाल्मीकि रामायण’ का भव्य पोस्टर
हनुमान जयंती पर ‘वाराणसी’ के मेकर्स का खास ट्वीट
Nitish Kumar को CM पद छोड़ने के बाद भी Z प्लस सुरक्षा, गृह विभाग ने जारी किया आदेश
“हमके रील बनावे से न रोकबा” वचन के साथ हुई अनोखी शादी
Maharashtra में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप टक्कर में 6 की मौत, 7 गंभीर
फोटोशूट के लिए गुलाबी रंगा गया हाथी बना मौत का शिकार, रूसी इन्फ्लुएंसर पर गिरेगी गाज