पाचन को दुरुस्त रखने के लिए आंतों की सफाई है सबसे जरूरी....
हेल्दी बॉडी के लिए पेट का स्वस्थ होना बहुत जरूरी है और पेट से जुड़ी समस्याओं से बचे रहने के लिए आंत को स्वस्थ रखना जरूरी है। आंतों की सफाई के लिए ज्यादा कुछ करने की जरूरत नहीं, बस आपको अपने खानपान पर ध्यान देने की जरूरत है। आज हम आपको ऐसे कुछ खाद्य पदार्थों के बारे में बताएंगे, जिन्हें डाइट में शामिल कर आप कब्ज, गैस, एसिडिटी जैसी कई समस्याओं से बचे रह सकते हैं।
पिएं गुनगुना पानी
आंतों की सफाई करने के लिए दिन की शुरुआत गुनगुने पानी से करें। सुबह उठते ही कम से कम दो ग्लास गुनगुना पानी पिएं। इसमें आप चाहें तो शहद और नींबू भी मिला सकते हैं। गुनगुना पानी पीने से मेटाबॉलिज्म बढ़ाता है और हमारे शरीर से सभी विषाक्त पदार्थों भी बाहर निकल जाते हैं।
खाएं हरी पत्तेदार सब्जियां
हरी पत्तेदार सब्जियों से सेहत को कई सारे फायदे मिलते हैं जिसमें से एक है आंतों की सफाई। क्योंकि इसमें कई जरूरी विटामिन्स और मिनरल्स के साथ फाइबर भी पाया जाता है। आंत को साफ रखने के लिए फाइबर युक्त भोजन बहुत ही फायदेमंद होते हैं। हरी साग में फाइबर के साथ ही मैग्नीशियम की मात्रा मौजूद होती है।
दही है फायदेमंद
आंतों को साफ़ करने में दही खाना भी फायदेमंद हो सकता है। कई रिसर्च से पता चलता है कि प्रोबायोटिक्स फूड्स हेल्दी गट बैक्टीरिया का निर्माण करते हैं जिससे पाचन से जुड़ी समस्याएं दूर रहती हैं। दही खाने से कब्ज की परेशानी भी नहीं होती। वैसे दही के अलावा आप किशमिश, खट्टी गोभी, फर्मेंटेड सोयबीन जैसी चीज़ों को भी इसमें शामिल कर सकते हैं।
चिया सीड्स
आंतों की सफाई में चिया बीज भी बेहद फायदेमंद होते हैं क्योंकि इनमें फाइबर की अच्छी-खासी मात्रा मौजूद होती है। नियमित रूप से चिया सीड्स के सेवन से पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है। जिससे कब्ज की प्रॉब्लम नहीं होती।

आवारा कुत्तों के मुद्दे पर विधानसभा में जोरदार हंगामा, “कुत्तों के प्रभारी हैं” कैलाश विजयवर्गीय
बजट से पहले सड़कों पर उतरी महिला कांग्रेस
इंदौर में मेट्रो प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार 11 किमी लंबा ट्रैक तैयार, संचालन की तैयारी तेज
IND vs AUS: वनडे सीरीज के लिए इस धाकड़ ओपनर की भारतीय टीम में वापसी, चोट से उबर कर चार महीने बाद करेंगी वापसी
Naxal Surrender: नक्सल संगठन को बड़ा झटका, सुकमा में 22 नक्सलियों ने एक साथ किया सरेंडर
Chhattisgarh में बोर्ड एग्जाम की उलटी गिनती शुरू, गोपनीय सामग्री लेकर पुलिस सुरक्षा के साथ निकले शिक्षक
सलीम खान की बिगड़ी तबीयत, लीलावती अस्पताल में हुए भर्ती; हॉस्पिटल पहुंचे सलमान खान
Grand Mufti of India: कौन हैं केरल में जन्मे मुस्लिमों के मसीहा शेख अबू बक्र अहमद? PM Modi से मुलाकात की हो रही चर्चा
CG Liquor Scam: सौम्या चौरसिया की जमानत याचिका पर बिलासपुर हाईकोर्ट में सुनवाई