एमपी में ठंड ने फिर पकड़ी रफ़्तार, कई शहरों में तापमान लुढ़का
भोपाल। मध्य प्रदेश में एक बार फिर ठंड का दौर लौट आया है. पिछले एक हफ्ते से प्रदेशवासियों को कड़ाके की सर्दी से राहत मिली हुई थी. प्रदेश के बड़े हिस्से में बादल छाने की वजह से गर्माहट का अहसास हुआ था. आसमान साफ होने के बाद और उत्तर भारत से आने वाली बर्फीली हवाओं ने सर्दी को बढ़ा दिया है. राज्य में शुक्रवार (28 नवंबर) को भोपाल, जबलपुर, शहडोल और रीवा संभाग के कई जिलों में 1.5 से लेकर 3.5 डिग्री तक तापमान गिरावट दर्ज की गई।
कल्याणपुर में तापमान 6.1 डिग्री रहा
राज्य के पूर्वी हिस्से में सर्दी का असर सबसे ज्यादा देखने को मिल रहा है. प्रदेश के टॉप-5 न्यूनतम तापमान वाले जिले पूर्वी हिस्से से ही हैं. मध्य प्रदेश का सबसे ठंडा शहर शहडोल जिले का कल्याणपुर रहा, यहां शुक्रवार को तापमान 6.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इसके अलावा छतरपुर जिले के नौगांव में 6.5, रीवा में 6.8, उमरिया में 6.9 डिग्री और छतरपुर जिले के खजुराहो में न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री मापा गया. वहीं प्रदेश का सर्वाधिक तापमान बड़वानी के तालुन में 31.6 डिग्री सेल्सियस रहा।
तापमान घटने के आसार
एमपी के बड़े हिस्से में धुंध-कोहरे का असर भी देखने को मिला. मौसम विभाग ने अगले 24 से 48 घंटे के लिए किसी भी प्रकार की चेतावनी जारी नहीं की है. सभी जिलों में मौसम शुष्क रहेगा. वहीं, आने वाले समय में सर्द हवाएं चलने और तापमान में गिरावट की आशंका जताई है. पंजाब के पास पाकिस्तान बॉर्डर पर वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव है. इसके साथ ही राजस्थान-गुजरात बॉर्डर में साइक्लोनिक सर्कुलेशन और श्रीलंका के पास साइक्लोनिक स्टॉर्म सक्रिय है. बंगाल की खाड़ी से सेन्यार तूफान भारत की ओर बढ़ रहा है. इन सभी मौसम गतिविधियों का असर आने वाले एक हफ्ते में देखने को मिलेगा।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (15 फ़रवरी 2026)
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
पहाड़ से जंगल तक पक्के घर: छिंदवाड़ा प्रधानमंत्री की गुड लिस्ट में टॉप