मध्य प्रदेश में ठंड का कहर, 23 जिलों में आज शीतलहर का अलर्ट, जानिए आपके शहर में क्या है मौसम का हाल
MP Weather update: मध्य प्रदेश में ठंड का कहर बढ़ने लगा है. इस साल नवंबर के पहले हफ्ते से ही कड़ाके की सर्दी ने दस्तक दे दी है, जिससे लोगों की परेशानी बढ़नी शुरू हो गई है. दिन में तेज सर्द हवाएं चल रही हैं, जबकि रात और सुबह तापमान में बड़ी गिरावट के कारण कंपकंपी शुरू हो गई है. भोपाल और इंदौर में तो नवंबर की शुरुआत में ही ठंड ने 25 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है. मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 23 जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है.
23 जिलों में शीतलहर का अलर्ट
मौसम विभाग ने आज भोपाल, इंदौर, देवास, ग्वालियर, राजगढ़, जबलपुर, धार, सागर, रीवा और शहडोल सहित 23 जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने अगले 4 दिनों तक प्रदेश के ज्यादातर जिलों में शीतलहर (कोल्ड वेव) का यलो अलर्ट जारी किया है. बता दें कि बीती रात प्रदेश के 11 शहरों में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे लुढ़क गया.
देवास में स्कूलों का समय बदल
लगातार गिरते तापमान और बढ़ती ठंड को देखते हुए देवास जिले में स्कूलों के समय में बदलाव कर दिया गया है. ठंड से बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए देवास कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने नर्सरी से 12वीं तक सभी स्कूल अब सुबह 10 बजे से पहले नहीं खुलने का आदेश जारी किया है. यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है.
अगले 4 दिन कोई राहत नहीं
मौसम विभाग का कहना है कि अगले 4 दिनों तक प्रदेश में लोगों को ठंड से राहत नहीं मिलने वाली है. ठंडी उत्तरी हवाएं लगातार चलती रहेंगी. तापमान में कोई बड़ा उछाल नहीं आएगा. शीतलहर की स्थिति अगले 4 दिनों तक बनी रहेगी.
राजगढ़ रहा सबसे ठंडा
मंगलवार की रात राजगढ़ प्रदेश में सबसे ज्यादा ठंडा रहा. यहां 8.0 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया. इसके अलावा भोपाल में 8.3 डिग्री, इंदौर में 8.4 डिग्री, नौगांव-उमरिया (छतरपुर) में 8.5 डिग्री, मलाजखंड (बालाघाट) में 8.8 डिग्री और रीवा में 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

CG News: 5वीं-8वीं की केंद्रीकृत परीक्षा में छात्रों को नहीं किया जाएगा फेल, मुख्य परीक्षा में असफलता मिलने पर मिलेगा पूरक परीक्षा का मौका
रफ्तार का कहर: रायपुर में ट्रक की चपेट में आने से श्रमिक की मौत, उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार
आध्यात्मिक मूल्यों एवं संस्कारों की पाठशाला है अघोर गुरु पीठ बनोरा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
मजबूत समाज के निर्माण से ही समृद्ध और सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
रायपुर को शहरी बाढ़ के खतरे से सुरक्षित करने की दिशा में सांसद बृजमोहन अग्रवाल की बड़ी पहल
छत्तीसगढ़ भाजपा की बड़ी बैठक कल,नई टीम के गठन के बाद पहली अहम बैठक
700 सपनों पर ‘फर्जी हस्ताक्षर’ की मार: बोर्ड परीक्षा से पहले बड़ा शिक्षा घोटाला उजागर
Durg News: 27 साल के CISF जवान ने लगाई फांसी, शव के पास पेपर पर लिखा मिला भाई का नाम और नंबर
तारिक रहमान के शपथ समारोह में शामिल नहीं होंगे PM मोदी? 17 फरवरी को मुंबई में इमैनुएल मैक्रों के साथ मीटिंग फिक्स