हिंदू साम्राज्य दिवस पर शिवाजी महाराज के आदर्शों का स्मरण
हाथरस। वीर शिवाजी महाराज ने धर्म की रक्षा और हिन्दू समाज को संरक्षित करने का कार्य किया। उन्होंने हिन्दू पद पादशाही की स्थापना कर सम्पूर्ण हिन्दू समाज को गौरवान्वित किया। छत्रपति शिवाजी महाराज ने हिन्दू समाज को जाग्रत और संगठित करने का जो कार्य किया वही कार्य राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ भी कर रहा है। यह देश हिन्दुओं का है। हिन्दुओं के शासन को विदेशी आताताई एवँ देश में बेठे राष्ट्रविरोधी कभी स्वीकार नही करेंगे और षड्यंत्र रचकर हिन्दू समाज को बांटने का कार्य करेंगे। ऐसे राष्ट्रविरोधीयों के षड्यंत्रों को ध्वस्त कर समस्त हिन्दू समाज को एकजुटता के साथ आगे बढ़ना है तभी विश्व मे भारत माता की जयजयकार होगी। उक्त बातें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के हरिगढ़ विभाग सह बौद्धिक शिक्षण प्रमुख जगदीश ने कही। वह गोपालधाम में आयोजित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के हिन्दू साम्राज्य दिवस को संबोधित कर रहे थे।कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा वीर छत्रपति शिवाजी महाराज के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इसके उपरांत ने अतिथियों ने भारत माता के चित्र पर पुष्पार्चन किया। स्वयंसेवक कन्हैया ने उठो जवानों, हम भारत के स्वाभिमान सरताज हैं, अभिमन्यु का रथ का पहिया चक्रव्यूह की मार है गीत प्रस्तुत किया। मुख्य वक्ता जगदीश ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये कहा कि समर्थ गुरु रामदास ने वीर शिवाजी महाराज को हिन्दू समाज और राष्ट्र को जागृत करने के लिए राजा बनने का आशीर्वाद दिया था। सन 1674 में ज्येष्ठ शुक्ल त्रयोदशी को हिन्दू पदपादशाही की स्थापना हुई और वीर छत्रपति शिवाजी महाराज का राज्याभिषेक हुआ। इसी दिवस को संघ हिन्दू सम्राज्य दिवस के रूप में मनाता है। जगदीश ने कहा कि शिवाजी महाराज वीर थे उन्होने कभी झुकना नही सीखा। गोरिल्ला युद्वनीति के उन्नायक शिवाजी महाराज ने क्रूर शासकों से लोहा लेकर मुगलों को धूल चटाने का कार्य किया और सूझबूझ से अनेकों किलों को जीता। वह कहते थे कि राष्ट्रहित में कुछ भी करना पड़े वह न्यायसंगत है। जगदीश ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज का जीवन हमें अधर्म एवँ राष्ट्र विरोधियों के खिलाफ लड़ने के लिये ऊर्जा प्रदान कर निरन्तर देश एवँ समाज की सेवा के लिये प्रेरित करता रहेगा। उन्होंने उपस्थित लोगों से शिवाजी महाराज के आदर्शों और नीतियों को अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता चिकित्सक डॉ. अनुभव वर्मा ने की।इस अवसर पर जिला संघचालक डॉ यूएस गौड़ ,जिला बौद्धिक प्रमुख पवन शर्मा ,जिला सेवा प्रमुख योगेश बागड़ी ,जिला व्यवस्था प्रमुख मनीष अग्रवाल ,जिला प्रचार प्रमुख आशीष सेंगर ,जिला सोशलमीडिया प्रमुख विकास गुप्ता ,जिला अभलेखगार प्रमुख सागर शर्मा ,नगर संघचालक डॉ पीपी सिंह ,नगर कार्यवाह भानु ,सह नगर कार्यवाह टिंकू राना ,सहित अनेक दायित्वान कार्यकर्ता एवँ स्वयंसेवक मौजूद रहे।

US Visa Rules: नए नियमों का भारतीय छात्रों पर क्या होगा असर? जानिए पूरी कहानी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा मोड़, सुप्रीम कोर्ट ने नई SIT गठित करने को कहा
कांग्रेस विधायक के सवाल पर सरकार का जवाब, बरकतउल्ला विश्वविद्यालय का नाम बदलने की योजना नहीं
बाराबंकी में CM योगी का विपक्ष पर वार, बोले- अब उत्तर प्रदेश विकास और रक्षा उत्पादन का केंद्र
छात्र प्रदर्शन पर प्रियंका गांधी का हमला, लाठीचार्ज और आंसू गैस को लेकर सरकार से पूछे सवाल
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, देवंगना कलीता को केस के दस्तावेज देखने की नहीं मिली इजाजत
शशि थरूर ने सरकार को घेरा, संसद में हंगामे और लाठीचार्ज को लेकर साधा निशाना
क्या गौतम गंभीर पर हो रही थी चर्चा? विराट-रोहित का वायरल मोमेंट बना चर्चा का विषय