कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर हुआ महंगा
नई दिल्ली । ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत एक बार फिर से बढ़ा दी हैं। कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर दिल्ली में 25 रुपये तो मुंबई में 26 रुपये महंगा हुआ है। आईओसीएल की वेबसाइट पर कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के नए भाव जारी कर दिए गए हैं, जो 1 मार्च से लागू हो गए हैं। दिल्ली में अब कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 1795 रुपये में मिलेगा, जबकि मुंबई में कीमत 1749 रुपये होगी। वहीं कोलकाता में दाम 1911 रुपये हो गया है। राहत की बात है कि घरेलू सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। आखिरी बार घरेंलू सिलेंडर के भाव अगस्त में बदले गए थे। आखिरी बार 30 अगस्त 2023 को इनकी कीमतों में 200 रुपये की कटौती की गई थी। एलपीजी कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में यह बढ़ोतरी उस वक्त हुई है जब सरकार ने घरेलू प्राकृतिक गैस के दाम बढ़ाने का फैसला किया। घरेलू प्राकृतिक गैस के दाम बढ़ाकर 8.17 डॉलर प्रति मिलियन मेट्रिक ब्रिटिशन थर्मल यूनिट्स कर दिया गया है, जो इसके पिछले महीने 7.85 डॉलर प्रति मेट्रिक ब्रिटिशन थर्मल यूनिट्स था। कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के साथ-साथ तेल कंपनियों ने जेट फ्यूल की कीमतों में भी बढ़ोतरी की है। लगातार चार बार कीमतों में कटौती के बाद यह इजाफा किया है। हवाई ईंधन की बढ़ी हुई नई दरें भी शुक्रवार से लागू हो गई हैं।

Durg News: 27 साल के CISF जवान ने लगाई फांसी, शव के पास पेपर पर लिखा मिला भाई का नाम और नंबर
तारिक रहमान के शपथ समारोह में शामिल नहीं होंगे PM मोदी? 17 फरवरी को मुंबई में इमैनुएल मैक्रों के साथ मीटिंग फिक्स
CG News: अब इस जिले में धर्मांतरित महिला के शव दफनाने पर मचा बवाल! परिवार ने किया घर वापसी का ऐलान, फोर्स तैनात
भारत-पाक मुकाबले से पहले उज्जैन में हवन-पूजन, टीम इंडिया की जीत के लिए 50 पुजारियों ने की विशेष प्रार्थना
Indian Student Death: अमेरिका में भारतीय छात्र का मिला शव, 6 दिन पहले हुआ था लापता
महाकाल जैसे दिखते हैं शिवपुर के बाबा स्वयंभू, महाशिवरात्रि पर हजारों श्रद्धालु कर रहे पूजा
खाद माफिया पर बड़ा एक्शन, 6 हजार छापे, 160 लाइसेंस रद्द
एमपी का ‘सरप्राइज इंस्पेक्शन’ मॉडल हिट, राजस्थान-ओडिशा ने मांगी जानकारी, गुणवत्ता पर कसा शिकंजा
कांग्रेस और जहरीली हो गई, सावधान रहना होगा…गुवाहाटी में बोले PM मोदी