कांग्रेस करेगी व्यापक संगठनात्मक सुधार
बेलगावी । कांग्रेस की कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक में गुरूवार को फैसला किया गया कि पार्टी में व्यापक संगठनात्मक सुधार तथा पुनर्गठन का काम तत्काल शुरू किया जाएगा और साल भर तक देश भर में ‘जय बापू, जय भीम, जय संविधान’ अभियान चलाया जाएगा। पार्टी की कार्य समिति की बैठक के बाद कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बताया कि बैठक में दो प्रस्ताव भी पारित किए गए जिनमें एक प्रस्ताव महात्मा गांधी पर और दूसरा राजनीतिक है। वेणुगोपाल ने कहा कि वर्ष 2025 का साल संगठन में व्यापक बदलाव का होगा। हम व्यापक संगठनात्मक सुधार करेंगे। यह काम तत्काल शुरू होगा। उन्होंने बताया कि दिसंबर महीने से ही ‘जय बापू, जय भीम और जय संविधान’ अभियान शुरू होगा जो अगले एक साल तक चलेगा। वेणुगोपाल के अनुसार, इस अभियान के तहत पदयात्रा होगी तथा जिला और राज्य स्तर पर जनसभाओं का आयोजन होगा।
उन्होंने कहा कि इस अभियान में हम संविधान पर हमले की बात उठाएंगे। इसके साथ महंगाई और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दे भी उठाएंगे। वेणुगोपाल ने बताया कि अप्रैल में महात्मा गांधी की जन्मस्थली पोरबंदर (गुजरात) में कांग्रेस का सत्र भी आयोजित किया जाएगा।

पीएम आवास योजना से साकार हुआ सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन का सपना
रायगढ़ के खनन प्रभावित क्षेत्रों में सड़क नेटवर्क से विकास को गति
शिक्षा को जीवन के अनुभवों से जोड़ते हुए समयानुकूल बनाना आवश्यक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भारत के प्रशिक्षित दंत चिकित्सक दंत वैश्विक अवसरों का लाभ उठाने के लिए तैयार: उप मुख्यमंत्री शुक्ल
सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिये लगातार हो रहे हैं सड़क सुरक्षा प्रबंधन कोर्स
समृद्ध, सुखद और सम्पन्न मध्यप्रदेश के सपने को पूरा करेगा बजट 2026-27 : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
किसान कल्याण वर्ष में पशुपालन और दूध उत्पादन से बढ़ाएंगे किसानों की आय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
नई दिल्ली में डॉ. बी. आर. अम्बेडकर महाविद्यालय का भव्य वार्षिक उत्सव
मध्यप्रदेश का ₹438317 लाख करोड़ का ऐतिहासिक बजट
‘मैं राहुलवादी नहीं’, मणिशंकर अय्यर का बड़ा बयान