हरियाणा चुनाव में कांग्रेस की नई रणनीति, 3 नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी
हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने रणनीतियों पर काम तेज कर दिया है। चुनाव के मद्देनजर प्रचार अभियान और रणनीति को और मजबूती प्रदान करने के लिए शनिवार को कांग्रेस ने तीन पर्यवेक्षक नियुक्त किए। पार्टी ने अजय माकन, अशोक गहलोत और प्रताप सिंह बाजवा को पर्यवेक्षक बनाया है।
अजय माकन, अशोक गहलोत और प्रताप सिंह बाजवा को जिम्मेदारी
अजय माकन राज्यसभा के सदस्य हैं। वह दिल्ली के पूर्व मंत्री भी रह चुके हैं। इसके अलावा राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत वर्तमान में राज्य में विधायक हैं। वहीं प्रताप सिंह बाजवा वर्तमान में पंजाब विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष हैं। कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में लिखा गया है कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने हरियाणा में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए अजय माकन, अशोक गहलोत और प्रताप सिंह बाजवा को तत्काल प्रभाव से एआईसीसी वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।
हरियाणा में 5 अक्टूबर को वोटिंग
उल्लेखनीय है कि हरियाणा में नई सरकार के गठन के लिए 5 अक्टूबर को प्रदेश की सभी 90 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। मतगणना 8 अक्टूबर को होगी। नामांकन और नामांकन पत्रों की जांच का काम पूरा हो चुका है। नाम वापस लेने की आखिरी तारीख 16 सितंबर है। इसके बाद ही पता चल सकेगा कि अंत कितने उम्मीदवार मैदान में बचते हैं।

बजट से पहले सड़कों पर उतरी महिला कांग्रेस
इंदौर में मेट्रो प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार 11 किमी लंबा ट्रैक तैयार, संचालन की तैयारी तेज
IND vs AUS: वनडे सीरीज के लिए इस धाकड़ ओपनर की भारतीय टीम में वापसी, चोट से उबर कर चार महीने बाद करेंगी वापसी
Naxal Surrender: नक्सल संगठन को बड़ा झटका, सुकमा में 22 नक्सलियों ने एक साथ किया सरेंडर
Chhattisgarh में बोर्ड एग्जाम की उलटी गिनती शुरू, गोपनीय सामग्री लेकर पुलिस सुरक्षा के साथ निकले शिक्षक
सलीम खान की बिगड़ी तबीयत, लीलावती अस्पताल में हुए भर्ती; हॉस्पिटल पहुंचे सलमान खान
Grand Mufti of India: कौन हैं केरल में जन्मे मुस्लिमों के मसीहा शेख अबू बक्र अहमद? PM Modi से मुलाकात की हो रही चर्चा
CG Liquor Scam: सौम्या चौरसिया की जमानत याचिका पर बिलासपुर हाईकोर्ट में सुनवाई
NZ vs CAN Live Score: कनाडा ने न्यूजीलैंड को 174 रन का लक्ष्य दिया, युवराज समरा का 58 गेंदों पर शतक