दिल्ली विधानसभा स्पीकर ले रहे राजनीति से संन्यास
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा के स्पीकर रामनिवास गोयल ने चुनावी राजनीति से संन्यास लेने की घोषणा की है। उन्होंने इस बारे में आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखा है। संयास लेने का कारण गोयल ने बढ़ती उम्र को बताया है। इसके साथ ही गोयल ने पार्टी और समाज की सेवा जारी रखने का आश्वासन भी दिया है।दिल्ली विधानसभा के स्पीकर रामनिवास गोयल ने पार्टी व विधायकों का आभार जताते हुए राजनीति से सन्यास लेने संबंधी पत्र में लिखा है, कि पिछले 10 सालों से शहादरा विधानसभा के विधायक और दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष के रूप में मैंने अपने दायित्व निभाए। पार्टी और विधायकों ने मुझे जो सम्मान दिया, उसके लिए मैं आभारी हूं। बढ़ती उम्र के कारण मैं चुनावी राजनीति से दूर होना चाहता हूं। हालांकि, पार्टी में रहते हुए मैं सेवा करता रहूंगा और जो भी दायित्व सौंपा जाएगा, उसे निभाने का प्रयास करूंगा। गोयल के इस पत्र पर दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि रामनिवास गोयल जी का चुनावी राजनीति से अलग होना एक बड़ा क्षण है। उनका मार्गदर्शन हमें सदन के भीतर और बाहर हमेशा प्रेरित करता रहा है। उनका अनुभव और सेवाएं पार्टी के लिए हमेशा मूल्यवान रहेंगी। वह हमारे परिवार के अभिभावक थे, हैं, और हमेशा रहेंगे।
रामनिवास गोयल का राजनीतिक सफर
रामनिवास गोयल के राजनीतिक सफर की शुरुआत बीजेपी से हुई थी, उन्होंने 1993 में पहली बार शहादरा सीट से बीजेपी के टिकट पर विधायक चुने गए। बाद में बीजेपी छोड़ गोयल आम आदमी पार्टी आप में शामिल हुए। शहादरा से 2013 और 2015 में आम आदमी पार्टी के टिकट पर लगातार जीत दर्ज की। इसी के साथ पिछले 10 वर्षों से गोयल दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष का पदभार संभाले हुए हैं।

पांच राज्यों के चुनाव से पहले विपक्ष की नई रणनीति, CEC के खिलाफ योजना?
रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर, बिलासपुर-झारसुगुड़ा रूट पर कई ट्रेनें रद्द
राहुल गांधी का पीएम मोदी पर हमला, खड़गे बोले- ऊर्जा सुरक्षा पर असर
विजयपुर सीट पर बड़ा उलटफेर, HC के फैसले से मुकेश मल्होत्रा की विधायकी रद्द
रंगपंचमी गेर पर ‘इंटरनेशनल चोरी गैंग’ की नजर, नेपाल-बिहार से पहुंचे थे चोर
बंगाल में मतदाता सूची पर सियासी घमासान, कूच बिहार में मंत्री की भूख हड़ताल
विधानसभा में गलत जानकारी देने पर इंदौर नगर निगम के उपायुक्त सस्पेंड
प्रेम संबंध में बना खौफनाक प्लान, बॉयफ्रेंड से पति की गोली मारकर हत्या
राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा, मिला प्रमाण पत्र
SIR प्रक्रिया पर बढ़े सवाल, बंगाल से एमपी तक विपक्ष का विरोध