दिल्ली कैपिटल्स ने इस ऑलराउंडर को टीम में किया शामिल
दिल्ली कैपिटल्स के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। स्टार ऑलराउंडर मिचेल मार्श के आईपीएल 2024 से बाहर होने के बाद दिल्ली कैपिटल्स ने उनका रिप्लेसमेंट ढूंढ लिया है। दिल्ली ने अफगानिस्तान के स्टार ऑलराउंडर को टीम में शामिल किया है।
हैमस्ट्रिंग के चलते मिचेल मार्श आईपीएल 2024 से बाहर हो गए हैं। मिचेल मार्श बीच सीजन में चोट के इलाज के लिए ऑस्ट्रेलिया वापस लौट चुके हैं। ऐसे में दिल्ली कैपिटल्स ने उनके रिप्सलेसमेंट की घोषणा की है। आईपीएल 2024 के बचे हुए मैच में मिचेल मार्श की जगह दिल्ली ने अफगानिस्तान के ऑलराउंडर गुलबदीन नईब को टीम में शामिल किया है।
भारत के खिलाफ टी20 सीरीज में किया था कमाल
दिल्ली कैपिटल्स ने गुलबदीन नईब को 50 लाख रुपये के बेस प्राइस पर अपनी टीम में शामिल किया है। गौरतलब हो कि गुलबदीन नईब ने आईपीएल 2024 से पहले भारत के खिलाफ खेली गई टी20 सीरीज में कमाल का प्रदर्शन किया था। गुलबदीन नईब दाएं हाथ के बल्लेबाज और मीडियम पेसर हैं। गुलबदीन ने अफगानिस्तान के लिए अब तक 82 वनडे और 65 T20I मैच खेला है। वनडे में उनके नाम 1231 रन और 73 विकेट लिए हैं। वहीं, टी20 में 807 रन और 26 विकेट लिए हैं।
दिल्ली कैपिटल्स का अपडेटेड स्क्वॉड
डेविड वॉर्नर, जेक फ्रेजर मैकगर्क, अभिषेक पोरेल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, ललित यादव, कुलदीप यादव, एनरिक नॉर्खिया, खलील अहमद, मुकेश कुमार, पृथ्वी शॉ, शाई होप, प्रवीण दुबे, रसिख दार सलाम, सुमित कुमार, कुमार कुशाग्र, यश धुल, विक्की ओस्तवाल, स्वास्तिक चिकारा, रिचर्डसन, रिकी भुई, लिजाद विलियम्स, ईशांत शर्मा और गुलबदीन नईब।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (16 फ़रवरी 2026)
श्रद्धा और आस्था का प्रमुख केंद्र है बाबा धाम: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला 2026 का भव्य समापन
सरगुजा ओलंपिक के जिला स्तरीय आयोजनों में 10,577 खिलाड़ियों ने की भागीदारी
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भोपाल के प्राचीन बड़वाले महादेव मंदिर पहुंचकर की पूजा-अर्चना
लोकसंगीत और बॉलीवुड सुरों से सजा मैनपाट महोत्सव का दूसरा दिन
सुकमा कलेक्टर ने दोरनापाल में योजनाओं की स्थिति देखी
मधुमक्खी पालन से स्व-सहायता समूह की आय में वृद्धि
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सपत्नीक महाशिवरात्रि पर्व पर महाकाल के दर्शन कर पूजन-अर्चन किया
आतंकी गतिविधियों के शक में 21 स्थानों पर तलाशी, ATS की समन्वित कार्रवाई