कैदियों की रिहाई पर दिल्ली हाई कोर्ट ने जाहिर की नाराजगी
नई दिल्ली । दिल्ली हाई कोर्ट ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर से कहा है कि कैदियों की रिहाई के लिए दिए गए स्थानीय जमानतदारों बॉन्ड का वेरिफिकेशन जल्द पूरा हो । हाई कोर्ट ने जमानत के बावजूद आरोपियों, दोषियों या विचाराधीन कैदियों की रिहाई में अवैध देरी पर चिंता जाहिर की।
जस्टिस अनूप कुमार मेंदीरत्ता ने कहा कि अंतरिम जमानत/ जमानत का मूल मकसद ही विफल हो जाता है, यदि आपात स्थितियों पर विचार के बिना जमानतदारों के वेरिफिकेशन के काम में ही समय बर्बाद हो रहा है। हाई कोर्ट ने महानिदेशक (जेल) से जेल सुपरिंटेंडेंट्स को कानून के मुताबिक और गैरजरूरी आपत्तियां उठाए बिना जमानत बॉन्ड पर शीघ्रता से विचार करने के बारे में जागरूक करने के लिए भी कहा। दरअसल दिल्ली हाई कोर्ट मामले की सुनवाई कर रहा था जिसमें आपराधिक केस के जुड़े जेल में बंद एक व्यक्ति को 14 फरवरी को 25,000 रुपये के जमानत बॉन्ड और इतनी ही राशि की दो जमानती देने पर एक हफ्ते के लिए अंतरिम जमानत दी गई थी। हालांकि, मार्च के पहले हफ्ते में अंतरिम जमानत आदेश के आधार पर रिहाई की मांग कर एक और याचिका दायर करने तक वह हिरासत में ही था।
पुलिस के वकील ने अदालत में कहा कि देरी इसलिए हुई क्योंकि जमानतदारों के वेरिफिकेशन से जुड़ी रिपोर्ट 26 और 28 फरवरी को ही मिली थी। इसके बाद, 29 फरवरी को जमानतदारों से टेलिफोन पर संपर्क कर आरोपी को 1 मार्च को रिहा कर दिया गया। सुनवाई के दौरान अदालत ने कहा कि इस तथ्य से अवगत है कि पुलिस अधिकारियों की कमी या ज्यादा काम के कारण जमानत बॉन्ड के फिजिकल वेरिफिकेशन की प्रक्रिया में कुछ समय लग सकता है, लेकिन जमानत बॉन्ड के वेरिफिकेशन में देरी दो हफ्ते तक खिंच जाए, तब इस बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।
दिल्ली हाई कोर्ट ने एसओपी तैयार करने को कहा, ताकि जिन कैदियों को जमानत दी गई है उन्हें 48 घंटे के भीतर जेल से रिहा कर दिया जाए।

700 सपनों पर ‘फर्जी हस्ताक्षर’ की मार: बोर्ड परीक्षा से पहले बड़ा शिक्षा घोटाला उजागर
Durg News: 27 साल के CISF जवान ने लगाई फांसी, शव के पास पेपर पर लिखा मिला भाई का नाम और नंबर
तारिक रहमान के शपथ समारोह में शामिल नहीं होंगे PM मोदी? 17 फरवरी को मुंबई में इमैनुएल मैक्रों के साथ मीटिंग फिक्स
CG News: अब इस जिले में धर्मांतरित महिला के शव दफनाने पर मचा बवाल! परिवार ने किया घर वापसी का ऐलान, फोर्स तैनात
भारत-पाक मुकाबले से पहले उज्जैन में हवन-पूजन, टीम इंडिया की जीत के लिए 50 पुजारियों ने की विशेष प्रार्थना
Indian Student Death: अमेरिका में भारतीय छात्र का मिला शव, 6 दिन पहले हुआ था लापता
महाकाल जैसे दिखते हैं शिवपुर के बाबा स्वयंभू, महाशिवरात्रि पर हजारों श्रद्धालु कर रहे पूजा
खाद माफिया पर बड़ा एक्शन, 6 हजार छापे, 160 लाइसेंस रद्द
एमपी का ‘सरप्राइज इंस्पेक्शन’ मॉडल हिट, राजस्थान-ओडिशा ने मांगी जानकारी, गुणवत्ता पर कसा शिकंजा
कांग्रेस और जहरीली हो गई, सावधान रहना होगा…गुवाहाटी में बोले PM मोदी