दिल्ली-कोलकाता मैच के वेन्यू में अदला-बदली
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम मौजूदा समय में इंग्लैंड के दौरे पर हैं, जहां उन्हें पांच मैचों की टेस्ट सीरीज 20 जून से खेलनी है। वहीं, टीम इंडिया को इस साल अपने घर में वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका के खिलाफ घरेलू मैदान पर टेस्ट मैच, वनडे और टी20 मैच खेलने हैं। इन सीरीज के लिए बीसीसीआई ने शेड्यूल में दो बड़े बदलाव किए हैं।
वेस्टइंडीज के खिलाफ IDFC फर्स्ट बैंक टेस्ट सीरीज 2 अक्टूबर 2025 से शुरू होगी, जो कि अहमदाबाद में खेली जाएगी। इसके दूसरा टेस्ट के वेन्यू में बदलाव किया गया है। इसके साथ ही साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट के वेन्यू को बदला गया हैं।
BCCI ने Team India के इन मैचों का बदला वेन्यू
दरअसल, वेस्टइंडीज के खिलाफ भारतीय टीम को टेस्ट सीरीज अक्टूबर के महीने में खेलनी है, जिसका पहला मैच 2 अक्टूबर को खेला जाएगा। वहीं, दूसरा टेस्ट मैच जो कि पहले कोलकाता में खेला जाना था, लेकिन अब वह दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा।
इसके अलावा साउथ अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया का पहला टेस्ट मैच जो कि 14 नवंबर 2025 को खेला जाना है। उसके वेन्यू में भी बदलाव हुआ है। ये मुकाबला जो दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाना था अब कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा।
दूसरी ओर चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में आउटफील्ड और पिचों के फिर से ठीक करने के कारण, टीम इंडिया (सीनियर महिला) और ऑस्ट्रेलिया महिलाओं के बीच वनडे सीरीज को शिफ्ट कर दिया गया है। अब शुरुआत के दो वनडे मैच चंडीगढ़ के न्यू पीसीए स्टेडियम में खेले जाएंगे, जबकि तीसरा और फाइनल वनडे मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्डेयिम में खेला जाएगा।
बता दें कि साउथ अफ्रीका मेंस ए टीम और इंडिया ए के बीच 30 अक्टूबर 2025 से दो मल्टी डे मैचों और तीन वनडे मैचों खेले जाएंगे। दोनों मल्टी डे मैच बेंगलुरु में बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (COE) में खेले जाएंगे। वहीं तीन वनडे मैच जो इससे पहले चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जाने थे, उसे अब राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में शिफ्ट कर दिया गया है।
ऑस्ट्रेलिया महिला टीम का भारत दौरा
| क्रम: | तारीख | समय | मैच | वेन्यू |
| 1. | 14 सितंबर 2025 | 1:30 PM | पहला वनडे | न्यू चंडीगढ़ |
| 2. | 17 सितंबर 2025 | 1:30 PM | दूसरा वनडे | न्यू चंडीगढ़ |
| 3. | 20 सितंबर 2025 | 1:30 PM | तीसरा वनडे | नई दिल्ली |
| क्रम: | तारीख | मैच | समय | वेन्यू |
| 1. | 16 सितंबर 2025 से 19 सितंबर 2025 तक | पहला मल्टी डे मैच | 9:30 AM | लखनऊ |
| 2. | 23 सितंबर 2025 से 26 सितंबर | दूसरा मल्टी डे | 9:30 AM | लखनऊ |
| 3. | 30 सितंबर 2025 | पहला वनडे | 1:30 PM | कानपुर |
| 4. | 3 अक्टूबर 2025 | दूसरा वनडे | 1:30 PM | कानपुर |
| 5. | 5 अक्टूबर 2025 | तीसरा वनडे | 1:30 PM | कानपुर |
वेस्टइंडीज पुरुष टीम का भारत दौरा
| क्रम: | तारीख | मैच | समय | वेन्यू |
| 1. | 2 अक्टूबर 2025 से 6 अक्टूबर तक | पहला टेस्ट | 9:30 Am | अहमदाबाद |
| 2. | 10 अक्टूबर 2025 से 14 अक्टूबर | दूसरा टेस्ट | 9:30 AM | नई दिल्ली |
दक्षिण अफ्रीका पुरुष ए टीम का भारत दौरा
| क्रम: | तारीख | मैच | समय | वेन्यू |
| 1. | 30 अक्टूबर 2025 से 2 नवंबर 2025 | पहला मल्टी डे | 9:30 AM | BCCI COE |
| 2. | 6 नवंबर से 9 नवंबर 2025 | दूसरा मल्टी डे | 9:30 AM | BCCI COE |
| 3. | 13 नवंबर | पहला वनडे डे | 1:30 PM | राजकोट |
| 4. | 16 नवंबर 2025 | दूसरा वनडे | 1:30 PM | राजकोट |
| 5. | 19 नवंबर 2025 | तीसरा वनडे | 1:30 PM | राजकोट |
दक्षिण अफ्रीका का भारत दौरा
| क्रम: | तारीख | मैच | समय | वेन्यू |
| 1. | 14 नवंबर 2025 से 18 नवंबर 2025 | पहला टेस्ट | 9:30 AM | कोलकाता |
| 2. | 22 नवंबर 2025 से 26 नवंबर 2025 | दूसरा टेस्ट | 9:30 AM | गुवाहाटी |
| 3. | 30 नवंबर 2025 | पहला वनडे | 1:30 PM | रांची |
| 4. | 3 दिसंबर 2025 | दूसरा वनडे | 1:30 PM | रायपुर |
| 5. | 6 दिसंबर 2025 | तीसरा वनडे | 1:30 | विजाग |
| 6. | 9 दिसंबर 2025 | पहला टी20I | 7 बजे PM | कट्टाक |
| 7. | 11 दिसंबर 2025 | दूसरा टी20I | 7 PM | न्यू चंडीगढ़ |
| 8. | 14 दिसंबर 2025 | तीसरा टी20I | 7 PM | धर्मशाला |
| 9. | 17 दिसंबर 2025 | चौथा टी20I | 7 PM | लखनऊ |
| 10. | 19 दिसबर 2025 | पांचवां टी20I | 7 PM | अहमदाबाद |

IND vs AUS: वनडे सीरीज के लिए इस धाकड़ ओपनर की भारतीय टीम में वापसी, चोट से उबर कर चार महीने बाद करेंगी वापसी
Naxal Surrender: नक्सल संगठन को बड़ा झटका, सुकमा में 22 नक्सलियों ने एक साथ किया सरेंडर
Chhattisgarh में बोर्ड एग्जाम की उलटी गिनती शुरू, गोपनीय सामग्री लेकर पुलिस सुरक्षा के साथ निकले शिक्षक
सलीम खान की बिगड़ी तबीयत, लीलावती अस्पताल में हुए भर्ती; हॉस्पिटल पहुंचे सलमान खान
Grand Mufti of India: कौन हैं केरल में जन्मे मुस्लिमों के मसीहा शेख अबू बक्र अहमद? PM Modi से मुलाकात की हो रही चर्चा
CG Liquor Scam: सौम्या चौरसिया की जमानत याचिका पर बिलासपुर हाईकोर्ट में सुनवाई
NZ vs CAN Live Score: कनाडा ने न्यूजीलैंड को 174 रन का लक्ष्य दिया, युवराज समरा का 58 गेंदों पर शतक
जब काम मांगने 'धुरंधर' फेम डायरेक्टर आदित्य धर के पास गई थीं मृणाल ठाकुर, एक्ट्रेस ने साझा किया किस्सा
T20 WC 2026: भारत बनाम नीदरलैंड, संभावित प्लेइंग 11 और हार्दिक-बुमराह को आराम