रविवार को भी खुले हैं दिल्ली-एनसीआर के दफ्तर और बैंक
नई दिल्ली । आमतौर पर रविवार को छुट्टी रहती है, लेकिन इस बार रविवार को भी कई दफ्तर खुले हैं लेकिन बैंकों में सरकार को (टैक्स) पेमेंट जैसे काम ही होंगे। इसकी वजह यह है कि आज 31 मार्च है यानी वित्त वर्ष 2023-24 का आखिरी दिन। इस दिन फाइनेंस से जुड़े कई कामों की समयसीमा खत्म हो रही है। यही वजह है कि रविवार को दिल्ली-एनसीआर में भी कई सरकारी दफ्तर और बैंक खुले हैं। सभी टैक्स ब्रांच के दफ्तर सुबह 9 से शाम 6 बजे तक खुले रहेंगे। प्रॉपर्टी टैक्स जमा कर सकेंगे। बकाया टैक्स के भुगतान पर 10 फीसदी छूट पाने का आखिरी दिन है। इसके बाद कुल बकाया पर 1 फीसदी जुर्माना और ब्याज भी लगेगा। इनकम टैक्स और एलआईसी के दफ्तर भी खुले हैं, ताकि वित्त वर्ष खत्म होने से पहले टैक्स चुकाने और बचाने का काम कर सकें। हरियाणा के गुड़गांव, फरीदाबाद, गाजियाबाद और नोएडा में भी सभी सरकारी कार्यालय खुले हैं।

सुरक्षा को नई ताकत: मेरठ में तैयार होगा देश का पहला ड्रोन रनवे
एमपी के मुख्यमंत्री मोहन यादव के हेलीकॉप्टर में तकनीकी गड़बड़ी, पायलट की सूझबूझ से सुरक्षित लैंडिंग
किसानों के लिए बड़ी पहल: हर खेत को मिलेगा अपना ‘आधार’, रिकॉर्ड होगा पूरी तरह डिजिटल
उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में उमड़ा जनसैलाब, लाखों भक्तों ने किए बाबा महाकाल के दर्शन
घाटी में सख्ती बढ़ी: सुरक्षा एजेंसियों का बड़ा एक्शन, वांछित आतंकियों के पोस्टर जारी
एमपी के अशोकनगर में दुखद घटना, पूर्व MLA जजपाल जज्जी के भांजे ने की आत्महत्या
ISRO का निसार उपग्रह करेगा किसानों की बड़ी मदद… मिलेगी मिट्टी की नमी की सटीक जानकारी
चांदी के नंदी पर बिराजे शिव, मोहन यादव ने खींचा रथ, शिवराज भी पहुंचे बड़वाले मंदिर