टोरंटो में डेल्टा एयरलाइंस का विमान क्रैश, लैंडिंग के दौरान पलटा
ओंटारियो। कनाडा के पीयरसन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बड़ा हादसा देखने को मिला है। लैंडिंग के दौरान डेल्टा एयरलाइंस का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दरअसल, विमान जैसे ही लैंडिंग के लिए उतरा बर्फीली जमीन होने के कारण वो पलट गया।
हादसे में 19 लोग घायल हो गए, जिनमें से तीन की हालत गंभीर है। एयरपोर्ट ने एक्स पर पुष्टि की कि मिनियापोलिस से डेल्टा की उड़ान के साथ एक "घटना" हुई और 76 यात्री और चार चालक दल के सदस्य घायल हैं।
हादसे में आठ लोग हुए घायल
पुलिस ने बताया कि इस घटना में 19 लोग घायल हुए हैं। घायलों में से एक की हालत गंभीर बताई गई है, जबकि अन्य सात को हल्की चोटें आई हैं।
मिनियापोलिस से आई इस फ्लाइट में सभी यात्रियों और चालक दल के सदस्यों को सुरक्षित निकाल लिया गया। सूत्रों के अनुसार, विमान के पलटने और आग लगने के कारणों सहित दुर्घटना के कारणों की अभी भी जांच की जा रही है।
सभी लोग सुरक्षित
क्रैश लैंडिंग के बाद, टोरोंटा पीयरसन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे ने कहा कि घटना के तुरंत बाद आपातकालीन टीमें बचाव अभियान में जुट गई।
एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए एयरलाइन ने लिखा, "टोरंटो पियरसन को मिनियापोलिस से आने वाले डेल्टा एयरलाइंस के विमान के लैंडिंग के दौरान हुई घटना की जानकारी है। आपातकालीन टीमें प्रतिक्रिया दे रही हैं। सभी यात्रियों और चालक दल के सदस्यों को सुरक्षित निकाल लिया गया है।

जलने पर कर सकते हैं ये घरेलू उपाय
LS में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका? बिक्रम सिंह मजीठिया का दावा—2 सांसद इस्तीफे को तैयार
पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण के मतदान के दौरान ममता बेनर्ज़ी के बयान पर विधायक रामेश्वर शर्मा की प्रतिक्रिया -
डोनाल्ड ट्रंप के मजाक पर किंग चार्ल्स III हुए शर्मिंदा
वोटिंग के बीच तृणमूल कांग्रेस का हमला—पीएम मोदी को 4 मई को इस्तीफा देने की चुनौती
आखिरी वक्त पर मिली मंजूरी, मेकर्स को करनी पड़ी एडिटिंग
शादी से लौटते समय नाबालिग आदिवासी बच्चियों से गैंगरेप
11 बजे तक 40% मतदान, भारतीय जनता पार्टी-तृणमूल कांग्रेस समर्थकों में झड़प
युवा खिलाड़ी ने दिखाया दम, बड़े मंच पर किया प्रभावित