भारत में शादियों के मौसम में घट सकती है सोने की मांग
नई दिल्ली । कमोडिटी बाजार के जानकारों और कारोबारियों का कहना है कि वैश्विक स्तर पर सोने की कीमतों के रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचने से भारत में शादी के मौसम के दौरान खपत कम हो सकती है लेकिन दूसरी तरफ दुनिया में सोने के सबसे बड़े खरीदार चीन में इस साल सोने की मांग में मजबूती बनी रहने की संभावना जताई जा रही है। इससे सोने के भाव को बल मिल सकता है। बता दें कि कुल वैश्विक सोने की मांग में चीन और भारत की हिस्सेदारी आधे से ज्यादा है। सोने की बेंचमार्क स्पॉट कीमतें हाल ही में 2,164.09 डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गईं थी। बाजार के जानकारों का कहना है कि अमेरिका में ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद मजबूत होने से सोने में तेजी आई है। बता दें की ब्याज दरों में कटौती से ट्रेजरी बॉन्ड और डॉलर जैसे एसेट क्लॉस का कीमतों में कमी आती है। वहीं जीरो यील्ड पेपर ग्लोड जैसे एसेट्स की अपील बढ़ने से सोने की कीमतों में तेजी आती है। दुनिया के दूसरे सबसे बड़े सोने के उपभोक्ता और एक बड़े आयातक भारत में सोने घरेलू कीमतें बढ़कर रिकॉर्ड 65,587 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई हैं। कीमतों में बढ़त के कारण सोने की मांग में गिरावट आई है। जिसके कारण डीलरों को आधिकारिक घरेलू कीमतों पर लगभग 14 डॉलर प्रति औंस की छूट देने का कदम उठाना पड़ा है। इसमें 15 फीसदी आयात और 3 फीसदी बिक्री शुल्क शामिल है। जबकि पिछले सप्ताह सोना 1 डॉलर प्रति औंस प्रीमियम पर था। कारोबारियों का कहना है कि उपभोक्ता मौजूदा भाव पर सोने से दूर ही रहेंगे। अगर कीमतें इतनी ज्यादा रहीं तो यह मौजूदा शादियों के मौसम के दौरान मांग पर निगेटिव असर पड़ेगा।

700 सपनों पर ‘फर्जी हस्ताक्षर’ की मार: बोर्ड परीक्षा से पहले बड़ा शिक्षा घोटाला उजागर
Durg News: 27 साल के CISF जवान ने लगाई फांसी, शव के पास पेपर पर लिखा मिला भाई का नाम और नंबर
तारिक रहमान के शपथ समारोह में शामिल नहीं होंगे PM मोदी? 17 फरवरी को मुंबई में इमैनुएल मैक्रों के साथ मीटिंग फिक्स
CG News: अब इस जिले में धर्मांतरित महिला के शव दफनाने पर मचा बवाल! परिवार ने किया घर वापसी का ऐलान, फोर्स तैनात
भारत-पाक मुकाबले से पहले उज्जैन में हवन-पूजन, टीम इंडिया की जीत के लिए 50 पुजारियों ने की विशेष प्रार्थना
Indian Student Death: अमेरिका में भारतीय छात्र का मिला शव, 6 दिन पहले हुआ था लापता
महाकाल जैसे दिखते हैं शिवपुर के बाबा स्वयंभू, महाशिवरात्रि पर हजारों श्रद्धालु कर रहे पूजा
खाद माफिया पर बड़ा एक्शन, 6 हजार छापे, 160 लाइसेंस रद्द
एमपी का ‘सरप्राइज इंस्पेक्शन’ मॉडल हिट, राजस्थान-ओडिशा ने मांगी जानकारी, गुणवत्ता पर कसा शिकंजा
कांग्रेस और जहरीली हो गई, सावधान रहना होगा…गुवाहाटी में बोले PM मोदी