देवेन्द्र यादव ने एलजी संधू से की अहम मुलाकात
नई दिल्ली। दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने उपराज्यपाल तरणजीत सिंह संधू से मुलाकात की। इस दौरान यादव ने दिल्ली के विकास, किसानों के लिए कृषि भूमि के सर्किल रेट बढ़ाने, बढ़ती बेरोजगारी, महंगाई, कानून व्यवस्था, प्रदूषण, जल संकट और झुग्गी-झोपड़ी बस्तियों को उजाड़ने जैसे ज्वलंत मुद्दों पर चिंता व्यक्त की। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने मंगलवार (31 मार्च) को दिल्ली के नवनियुक्त उपराज्यपाल तरणजीत सिंह संधू से औपचारिक मुलाकात की। इस दौरान यादव ने उन्हें पर्यावरण का प्रतीक पौधा भेट कर उनका स्वागत किया। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकताएं अलग हो सकती हैं लेकिन एलजी को दिल्ली के विकास कार्य करने चाहिए। यादव ने उम्मीद जताई कि भविष्य में राजधानी को विकसित दिल्ली बनाने के लिए नवनियुक्त एलजी अग्रणी भूमिका निभाएंगे। देवेन्द्र यादव ने उपराज्यपाल से मुलाकात के दौरान दिल्ली और यहां के लोगों की परेशानियों को लेकर चर्चा भी की।उन्होंने कांग्रेस का दिल्ली की सत्ता संभालने और राजधानी को विकसित बनाने के अनुभव के तहत दिल्ली की बदहाली को दूर करके खुशहाल बनाने के लिए सकारात्मक सुझाव भी दिए। उपराज्यपाल ने भविष्य में दिल्ली के नागरिकों के हितों के संरक्षण और दिल्ली के विकास को ध्यान में रखकर यहां की विकास योजनाओं पर काम करने का आश्वासन दिया। कांग्रेस नेता ने उपराज्यपाल से चर्चा करते हुए मांग की कि कृषि भूमि के सर्किल रेट को 55 लाख रुपए से 10 करोड़ रुपए बढ़ाकर किसानों को दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण गांवों के किसानों के पास जमीन एकमात्र आजीविका का सहारा होता है, और जमीन अधिग्रहण के बाद ग्रामीणों के रोजगार भी खत्म हो जाते हैं। देवेन्द्र यादव ने एलजी से दिल्ली में बेरोजगारी और महंगाई पर भी बात की। इसके साथ ही दिल्ली में बदहाल कानून व्यवस्था, महिलाओं के साथ बढ़ते अपराध, खुलेआम गोलीबारी, किडनेपिंग और बढ़ते नशे के कारोबार पर भी चिंता जताई। उन्होंने इनके समाधान के लिए तुरंत कार्यवाही करने की मांग भी की। उन्होंने कहा कि दिल्ली में महिलाओं और लड़कियों के साथ हर दिन हो रहे बलात्कार, यौन शोषण और अपहरण की घटनाएं दशहत फैला रही हैं, जिस पर नियंत्रण पाने में पुलिस लगभग नाकाम साबित हो रही है। इसके साथ ही कांग्रेस नेता ने उपराज्यपाल से दिल्ली में जल संकट, वायु प्रदूषण, जहरीली यमुना की सफाई न होना, नालों की गाद निकालने, जल भराव, ध्वस्त सड़क और दिल्ली के लिए अपर्याप्त डीटीसी बसें जैसी ज्वलंत समस्याओं के समाधान के लिए भी चर्चा की। उन्होंने कहा पिछले एक दशक में सरकारों की नाकामियों के कारण दिल्ली बदहाल हो चुकी है।

‘डोनाल्ड ट्रंप’ की कुर्बानी रुकवाई! बांग्लादेश में PM तारिक के दखल से बची जान
SRH कप्तान ने युवा बल्लेबाज की विस्फोटक बल्लेबाजी को बताया खास
PM मोदी ने दी ईद की बधाई, कहा- समाज में प्रेम और सौहार्द बढ़े
पर्पल कैप पर किस गेंदबाज का कब्जा? IPL में बढ़ा मुकाबले का रोमांच
RIL ने AGM की तारीख तय की, फाइनल डिविडेंड पर भी बड़ा अपडेट
पुलिसकर्मियों के स्वास्थ्य पर सरकार का बड़ा कदम: गंभीर बीमारियों के लिए ₹14 लाख तक सहायता
ब्रेकफास्ट मीटिंग में गले मिले सिद्धारमैया-डीके शिवकुमार, क्या होने वाला है सत्ता परिवर्तन?
RR vs SRH मुकाबले में तूफानी पारी के बावजूद रिकॉर्ड से दूर रह गए वैभव
RR vs SRH: एलिमिनेटर में छक्कों की बारिश, IPL प्लेऑफ का नया रिकॉर्ड बना
बॉक्स ऑफिस पर ‘चांद मेरा दिल’ का छठे दिन कैसा रहा प्रदर्शन?