BJP में शामिल हो सकती हैं धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला
वाराणसी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के चुनाव प्रचार में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकला सिंह भी पहुंची हैं। इस दौरान मंगलवार को सुबह भाजपा कार्यालय में गृह मंत्री अमित शाह से उनकी मुलाकात हुई। उनके मुलाकात की फोटो इंटरनेट मीडिया में प्रसारित हो रहा है। इस संबंध में श्रीकला सिंह के पति पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने बताया कि पत्नी श्रीकला की गृहमंत्री से सुबह मुलाकात हुई।उन्होंने जौनपुर व मछलीशहर लोकसभा सीट पर हुए चुनाव के बारे में जानकारी ली। श्रीकला सिंह ने गृहमंत्री को आश्वस्त किया कि हम दोनों सीटें जीत रहे हैं। इसके साथ ही जौनपुर के विकास व अन्य समस्याओं पर भी चर्चा हुई। वहीं इंटरनेट मीडिया पर श्रीकला के भाजपा में शामिल होने की अटकलें भी लगाई जा रही हैं। हालांकि इसके बारे श्रीकला व भाजपा की ओर से कोई भी प्रतिक्रिया नहीं दी गई है।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (19 फ़रवरी 2026)
रोमांच और प्रकृति का संगम शिशुपाल पर्वत बना छत्तीसगढ़ का नया एडवेंचर हब
कोण्डागांव में घर-घर बन रहा आभा आईडी
मछली पालन से बदली जिंदगी: लिखमनिया बाई को 10 माह में एक लाख रुपये का शुद्ध लाभ
ऐतिहासिक होगा वर्ष 2026-27 का बजट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बेमेतरा में श्रमिक जनसंवाद सम्मेलन आयोजित
पीएम आवास योजना से साकार हुआ सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन का सपना
रायगढ़ के खनन प्रभावित क्षेत्रों में सड़क नेटवर्क से विकास को गति
शिक्षा को जीवन के अनुभवों से जोड़ते हुए समयानुकूल बनाना आवश्यक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भारत के प्रशिक्षित दंत चिकित्सक दंत वैश्विक अवसरों का लाभ उठाने के लिए तैयार: उप मुख्यमंत्री शुक्ल