कांग्रेस के दिग्गज नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने तीसरे चरण के मतदान वाले दिन बड़ा एलान किया है। उन्होंने कहा कि यह मेरा आखिरी चुनाव है, क्योंकि मैं 77 साल का हूं। उन्होंने कहा कि नए लोगों को मौका दिया जाना चाहिए।वरिष्ठ कांग्रेस नेता और राजगढ़ से प्रत्याशी दिग्विजय सिंह ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को 100 मीटर के दायरे से बाहर धकेला जा रहा है। भाजपा नेता 100 मीटर के दायरे में हैं और भगवान राम के बैनर और पोस्टर के साथ हैं। कांग्रेस नेता पंकज यादव पुलिस स्टेशन में हैं, लेकिन अधिक आपराधिक प्रवृत्ति वाले भाजपा के लोग खुले घूम रहे हैं।दिग्विजय सिंह ने ईवीएम पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि चचौरा में मतदान केंद्र संख्या 24 पर मशीन कहती है कि 50 वोट डाले गए हैं, जबकि वहां सिर्फ 11 वोट डाले गए थे। आगे कहा कि यह मेरा आखिरी चुनाव है क्योंकि मैं 77 साल का हूं। नए लोगों को मौका दिया जाना चाहिए। इससे पहले दिग्विजय सिंह ने पत्नी अमृता राय के साथ हनुमान मंदिर में पूजा की।