वेतन न मिलने से कर्मचारियों में असंतोष व्याप्त
भोपाल । प्रदेश के कर्मचारियों को 1 तारीख को मिलने वाला वेतन अभी तक नहीं मिला। इस कारण कर्मचारियों के समक्ष गंभीर समस्याएं उत्पन्न हो गई हं।ै कर्मचारियों की बैंक की किस्त एवं बच्चों की स्कूल की फीस जमा नहीं हो पाई। मध्य प्रदेश कर्मचारी मंच ने संचालक कोषालय मध्य प्रदेश को पत्र लिखकर मांग की है कि वेतन देयक स्वीकृत करके वेतन भुगतान करने की अनुमति जारी की जाए।
मध्य प्रदेश कर्मचारी मंच के प्रदेश अध्यक्ष अशोक पांडे ने बताया कि शासन के आदेश है कि समस्त नियमित कर्मचारियों एवं अनियमित कर्मचारियों को माह की 1 तारीख को वेतन भुगतान कर दिया जाए। लेकिन लेखा अनुदान पारित होने के बावजूद भी राज्य कोषालय ने प्रदेश के 10 लाख कर्मचारियों को वेतन भुगतान करने की समुचित व्यवस्था नहीं की है। वेतन न मिलने के कारण कर्मचारियों को माह के प्रथम सप्ताह में गंभीर समस्याएं उत्पन्न हो जाती हैं। इसका राज्य कोषालय एवं सरकार ने ध्यान नहीं रखा है। 1 तारीख को वेतन भुगतान न मिलने से नियमित कर्मचारी, अनियमित कर्मचारियों के साथ-साथ ही श्रमिक वर्ग में भी गंभीर समस्या उत्पन्न हो जाती है। मध्य प्रदेश कर्मचारी मंच ने निर्णय लिया है कि राज्य कोषालय सात तारीख तक वेतन भुगतान करने के आदेश प्रसारित नहीं करेगी तो कर्मचारी मंच ध्याना आकर्षण प्रदर्शन करेगा।

प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना
माँ के आशीर्वाद से ही सभी कार्य सफल होते हैं : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने भगवान भैरवनाथ एवं माँ बूढ़ी माता के दर्शन किए
देश में लॉकडाउन नहीं लगेगा: अफवाहों पर सरकार ने दिया स्पष्टीकरण
खेलो इंडिया ट्रायबल गेम्स : केरल की एथलेटिक्स टीम पहुंची जगदलपुर, पारंपरिक लोकनृत्य से हुआ भव्य स्वागत
पीएम जनमन योजना से बदल रही विशेष पिछड़ी जनजातियों की तस्वीर, पक्के आवास से मिल रहा सुरक्षा का आधार
रतलाम के डायल-112 हीरोज: मोटर साइकिल दुर्घटना में घायल हुए 03 व्यक्तियों को त्वरित सहायता कर पहुँचाया अस्पताल
सरगुजा में 28 मार्च से ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स’ का शुभारंभ