Diwali Muhurat Trading 2024: इस साल कब होगा मुहूर्त ट्रेडिंग?
Muhurat Trading: हर साल दिवाली पर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) में मुहूर्त ट्रेडिंग की जाती है. ग्रहों की स्थिति के आधार पर किसी शुभ कार्य के लिए चुने गए समय को मुहूर्त कहते हैं. बीएसई और एनएसई हिंदू पंचांग के हिसाब से दिवाली से नए वित्त वर्ष की शुरुआत के लिए एक घंटे का स्पेशल ट्रेडिंग सेशन का आयोजन करते हैं. इसे ही मुहूर्त ट्रेडिंग कहा जाता है. ऐसा माना जाता है कि इससे अच्छा भाग्य साथ आ जाता है. इस साल स्टॉक मार्केट में सालाना मुहूर्त ट्रेडिंग की तैयारी शुरू हो चुकी है.
मुहूर्त ट्रेडिंग 1 नवंबर को, संवत 2081 की शुरुआत करेंगे निवेशक
मुहूर्त ट्रेडिंग पर लक्ष्मी पूजन (Laxmi Pujan) भी किया जाता है ताकि उनकी समृद्धि और संपदा बनी रहे. इस दौरान ट्रेडिंग के जरिए निवेशक संवत 2081 की शुरुआत भी करेंगे. अभी तक इस बारे में बीएसई और एनएसई की तरफ से कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है. हालांकि, मुहूर्त ट्रेडिंग इस साल 1 नवंबर को की जाने वाली है. इस बारे में बीएसई और एनएसई अलग-अलग जानकारी बाद में देंगे. बीएसई की वेबसाइट के अनुसार, इस साल मुहूर्त ट्रेडिंग 1 नवंबर को होने वाली है. इसकी टाइमिंग की जानकारी अभी नहीं दी गई है. इंट्रा डे ट्रेडिंग करने वालों को ध्यान देना होगा कि सेशन खत्म होने से 15 मिनट पहले ही सभी पोजीशन तय हो जाएंगी. उन्हें इसी हिसाब से सावधानी से अपनी ट्रेडिंग की प्लानिंग करनी पड़ेगी.
मुहूर्त ट्रेडिंग के दिन स्टॉक खरीदने से आती है समृद्धि और तरक्की
भारत के स्टॉक ब्रोकर्स दिवाली को नए वित्त वर्ष की शुरुआत मानते हैं. कई निवेशक मानते हैं कि मुहूर्त ट्रेडिंग के दिन स्टॉक खरीदने से आने वाले साल में समृद्धि और तरक्की होती रहती है. इस दौरान वह अपने पोर्टफोलियो का मैनेजमेंट और नए अकाउंट सेटलमेंट भी करते हैं. भले ही मुहूर्त ट्रेडिंग का सांकेतिक महत्त्व हो लेकिन, इसमें स्टॉक ब्रोकर्स बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं. हालांकि, छोटे निवेशक को यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि स्टॉक मार्केट में इस दौरान तेजी से उठापटक होती है.

क्लाइमेट चेंज से निपटने में लीडर बन रहा है मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भारत में हमेशा से "कौशल" की परम्परा रही है : तकनीकी शिक्षा मंत्री परमार
प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में योजना क्रियान्वयन करें और शत प्रतिशत उपलब्धि करें सुनिश्चित बनाएं : मुख्य सचिव जैन
आरक्षण विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश, अब हाईकोर्ट करेगा पूरी सुनवाई
जायका टीम की ट्रांसको अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक
विधानसभा में सिंघार–विजयवर्गीय आमने-सामने, मुद्दे पर गरमाया सदन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट-2026 नई दिल्ली में होंगे शामिल
पीएम मोदी ने पेश किया 'MANAV' विजन, जानिए क्या है यह
बच्चा चोरी अफवाहों पर इंदौर पुलिस का एक्शन, 3 सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ मामला दर्ज
क्लाइमेट चेंज से निपटने में लीडर बन रहा है मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव