केले के छिलकों को कूड़ा समझकर न फेंकें
केला खाने में काफी स्वादिष्ट और हेल्दी होता है। हम अक्सर केले को खाकर उसके छिलके को फेंक देते हैं, क्यों कि हम बचपन से दूसरों को भी ऐसा ही करते हुए देखते हैं। आपको जानकर यह हैरानी होगी कि केले के छिलकों का भी आप उपयोग कर सकते हैं। हम आपको इस आर्टिकल में बताते हैं कि कैसे?
नेचुरल फर्टिलाइजर
केले के छिलके नेचुरल फर्टिलाइजर होते हैं। यह आपके पेड़-पौधों को बढ़ने में मदद कर सकते हैं। आपको इन केलों के छिलकों को धूप में सुखाना है। उसके बाद इनका पाउडर बनाकर पानी की बोतल में डाल दें। 10 दिन बाद बढ़िया फर्टिलाइजर बनकर तैयार हो जाएगा।
कील-मुहांसे करता है दूर
गर्मियों के मौसम में अक्सर फोड़े और फुंसी काफी होती है। इनको दूर करने के लिए आप केले के छिलकों की मदद ले सकते हैं। आप केले के छिलके को पिंपल्स वाली जगह पर हल्के हाथों से रगड़ें। इससे फोड़े-फुंसी वाली जगह पर लाल-पन खत्म हो जाएगा। आपको खुजली से राहत मिलेगी।
दांतों को चमकाने के लिए
आजकल पीले दांत बहुत ही आम समस्या हो गई है। गलत खानपान की वजह से दांत पीले पड़ जाते हैं। आप इन दांतों को केले के छिलके मदद से चमका सकते हैं। आपको बस केले छिलके के अंदर वाली सतह को दांतों पर कुछ मिनटों के लिए रगड़ना है। ऐसा कर आपके दांतों का पीलापन भी कम हो जाएगा।
झुर्रियों से दिलाए राहत
उम्र के बढ़ने के साथ चेहरे पर झुर्रियां आना स्वभाविक है, लेकिन केले के छिलके की मदद से इसे कम किया जा सकता है। केले के छिलकों में एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन सी होती है, इसलिए यह त्वचा को काफी हेल्दी रखने में मदद करता है।

आवारा कुत्तों के मुद्दे पर विधानसभा में जोरदार हंगामा, “कुत्तों के प्रभारी हैं” कैलाश विजयवर्गीय
बजट से पहले सड़कों पर उतरी महिला कांग्रेस
इंदौर में मेट्रो प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार 11 किमी लंबा ट्रैक तैयार, संचालन की तैयारी तेज
IND vs AUS: वनडे सीरीज के लिए इस धाकड़ ओपनर की भारतीय टीम में वापसी, चोट से उबर कर चार महीने बाद करेंगी वापसी
Naxal Surrender: नक्सल संगठन को बड़ा झटका, सुकमा में 22 नक्सलियों ने एक साथ किया सरेंडर
Chhattisgarh में बोर्ड एग्जाम की उलटी गिनती शुरू, गोपनीय सामग्री लेकर पुलिस सुरक्षा के साथ निकले शिक्षक
सलीम खान की बिगड़ी तबीयत, लीलावती अस्पताल में हुए भर्ती; हॉस्पिटल पहुंचे सलमान खान
Grand Mufti of India: कौन हैं केरल में जन्मे मुस्लिमों के मसीहा शेख अबू बक्र अहमद? PM Modi से मुलाकात की हो रही चर्चा
CG Liquor Scam: सौम्या चौरसिया की जमानत याचिका पर बिलासपुर हाईकोर्ट में सुनवाई