यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती में शुरू हुआ डाक्यूमेंट वेरिफिकेशन और फिजिकल टेस्ट
लखनऊ । उत्तर प्रदेश पुलिस रिक्रूटमेंट एंड प्रमोशन बोर्ड ने गुरुवार सेयूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए डाक्यूमेंट वेरिफिकेशन और फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट शुरू कर दिया है। ये डाक्यूमेंट वेरिफिकेशन और फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट प्रक्रिया राज्य के सभी 75 जिलों में आयोजित किए जाएंगे। इसके लिए प्रत्येक जिलों में कमेटी गठित कर दी गई है। याद रहे कि यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा में एक लाख से अधिक उम्मीदवार पास हुए थे।
युवाओं का पुलिस लाइन में सभी 75 जिलों में के पुलिस लाइन में टेस्ट होगा। इस प्रक्रिया में 1.74 लाख उम्मीदवारों के भाग लेने की उम्मीद है। भर्ती के लिए जनरल, ओबीसी और एससी कैटेगरी वाले आवेदकों की न्यूनतम लंबाई 168 सेमी होनी चाहिए। पुरुष उम्मीदवारों का सीना बिना फुलाए 79 सेमी और फुलाकर 84 सेमी होना चाहिए। एसटी वर्ग के उम्मीदवारों की न्यूनतम लंबाई 160 सेमी और सीना बिना फुलाए 77 सेमी और फुलाकर 82 सेमी होना चाहिए। जनरल, ओबीसी और एससी महिला उम्मीदवारों के न्यूनतम लंबाई 152 सेमी होनी चाहिए। वहीं एसटी कैटेगरी के महिलाओं की न्यूनतम लंबाई 147 सेमी होनी चाहिए। साथ ही सभी कैटेगरी की महिलाओं का वजन कम से कम 40 किलोग्राम होना ही चाहिए। बोर्ड ने पहले ही उम्मीदवारों को निर्देश दिया हुआ है कि अगर कोई उम्मीदवार फिजिकल टेस्ट के संतुष्ट नहीं है तो वह उसी दिन अपनी आपत्ति दर्ज कराएगा। इन अपीलों के लिए बोर्ड हर जगह एएसपी को नामित करेगा। इसके साथ ही उम्मीदवारों का फिजिकल टेस्ट दोबारा से एएसपी के सामने कराया जाएगा। अगर उम्मीदवार दोबारा कराए टेस्ट में भी पास नहीं हो पाया तो वह कहीं भी आगे अपील नहीं कर सकेंगे।

मासूम ने खून से लिखा पत्र, सिंधिया से लगाई न्याय की गुहार; डॉक्टर पर कार्रवाई की मांग
भारत ने AI इम्पैक्ट समिट के लिए पाकिस्तान को नहीं दिया न्योता, 100 से अधिक देश होंगे शामिल!
‘चोले’ से नहीं, वाणी से पहचान – अखिलेश यादव का तंज
इंदौर के खजराना गणेश मंदिर में गैंगस्टर का VIP दर्शन, नियम सिर्फ जनता के लिए?
MP में छात्र हॉस्टल से भागे, मुंबई में हीरो बनने का सपना लेकर पुलिस ने सुरक्षित बरामद किया
भीड़ ने बच्चा चोरी के शक में 5 साधुओं को जमकर पीटा, पुलिस ने बचाई जान
हर मामले की निष्पक्ष जांच के बाद ही हो निस्तारण – योगी आदित्यनाथ
बीएनपी अध्यक्ष रहमान 16 या 17 फरवरी को ले सकते हैं प्रधानमंत्री की शपथ